Aaj Ka Tula Rashifal 26 February 2026 : आज भाग्य है मेहरबान, गजकेसरी योग से खुल सकते हैं सफलता के बड़े द्वार

Date:


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 26 February 2026 : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपके नवम भाव यानी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु के साथ मिलकर अत्यंत मंगलकारी गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं. नवम भाव को भाग्य, धर्म, यात्रा और उच्च शिक्षा का भाव माना जाता है, इसलिए आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी.

आज का राशिफल. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपके नवम भाव यानी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु के साथ मिलकर मंगलकारी गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं. नवम भाव को भाग्य, धर्म, यात्रा और उच्च शिक्षा का भाव माना जाता है. ऐसे में आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकती है.

भाग्य का साथ और कार्यक्षेत्र में उन्नति
अजमेर के ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार नवम भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ा सकता है. यदि लंबे समय से कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ था तो आज उसमें गति आने के संकेत हैं. व्यापारियों को नई ऊर्जा, नए संपर्क या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलने से निर्णय आपके पक्ष में जा सकते हैं. शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश यात्रा से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

मानसिक संतुलन और सावधानी
गजकेसरी योग के प्रभाव से मानसिक शांति बनी रह सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है, फिर भी दिनचर्या संतुलित रखना आवश्यक है. सफलता मिलने पर अतिआत्मविश्वास से बचें. गुरुजनों या पिता तुल्य व्यक्तियों का अनादर न करें. अनावश्यक दिखावे और खर्च से दूरी बनाए रखें.

पारिवारिक संबंधों में आएगी मधुरता
घर में आज सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रह सकता है. पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. उनके अनुभव से आपको सही दिशा मिल सकती है. पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे और धार्मिक चर्चा या पूजा पाठ का माहौल भी बन सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा.

आज का विशेष महाउपाय
आज भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और ॐ नमः भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. संभव हो तो गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं. इससे भाग्य भाव में स्थित चंद्रमा और गुरु की कृपा से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related