आज तुझे कोई नहीं बचा पाएगा.. पति ने पत्नी के प्रेमी का किया एलानिया कत्ल, एक के बाद एक मारी तीन गोलियां

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसके बाद हत्या और कबूलनामे का वीडियो भी वायरल कर दिया. वीडियो में वह कबूलता दिख रहा है कि उसने अपने पत्नी के आशिक की हत्या कर दी है.

Zoom

मेरठ में पत्नी के आशिक को उतारा मौत के घाट

मेरठ. यूपी के मेरठ में एलानिया कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बहसूमा के रामराज में बुधवार को प्रेम प्रसंगों के चलते सरे बाजार पति ने अपनी पत्नि के साथ रह रहे प्रेमी को गोलियों से भून दिया. इसके बाद हत्यारे पति ने सोशल मीडिया पर खुद की वीडियो वायरल कर मर्डर की बात स्वीकार की.

बता दें कि बुधवार की दोपहर रामराज की गोविंदपुरी कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ सुनील दुल्ला नहर के पास स्थित अपने खेत बाइक पर सवार होकर बाजार से कुछ सामान खरीदने आया था.  लेकिन जैसे ही सुरेंद्र सनातन धर्म मंदिर के पास पहुंचा तभी पीछे से आये हमलावर ने सुरेंद्र को घेरते हुए ऐलान किया कि इसने मेरी पत्नि को रख रखा है. आज इसका कोई भी हिमायती इसे बचा नहीं पायेगा. इतना कहकर बाइक सवार ने सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें सुरेंद्र को सिर व कमर के निचले हिस्से में तीन गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर सरेआम फरार हो गया. हमलावर के हौसले यहीं नहीं रुके सरेआम हत्त्या करने के तुरंत बाद चलती बाइक पर अपनी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में वो कहता सुनाई पड़ रहा है कि तीन गोली मारकर मैंने मेरी पत्नि के आशिक को मौत के घाट उतारा है. इसमें मेरे घर वालों या किसी और का कोई दोष नहीं है. वीडियो बनाने वाला हत्यारा यहीं नहीं रुका उसने वायरल वीडियो में ही हथियार दिखाते हुए उसे नहर में फेंकने और वीडियो को बहसूमा थाने तक पहुंचाने की अपील भी की. हत्त्या के बाद खुद वीडियो बनाकर वायरल करने व पुलिस के इकबाल को चेतावनी देने जैसी इस जघन्य घटना ने अनेकों सवाल खड़े कर दिये हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related