Rashmika Vijay Wedding Live Updates: ‘पुष्पा 2’ के गाने पर नाचीं रश्मिका, सरप्राइज पाकर इमोशनल हुए विजय

Date:


Last Updated:

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live Updates: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 26 फरवरी को होने वाली शादी से पहले संगीत सेरेमनी में …और पढ़ें

Zoom

रश्मिका-विजय आज 2 अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करेंगे.

नई दिल्ली: उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न पूरे शबाब पर है. 26 फरवरी को होने वाले फेरों से पहले 24 फरवरी की संगीत नाइट बेहद फिल्मी और इमोशनल रही. इस शाम की जान रही रश्मिका की स्पेशल परफॉर्मेंस, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सुपरहिट गाने ‘अंगारों’ पर डांस करके विजय को बड़ा सरप्राइज दिया. रश्मिका मंदाना का अंदाज देखकर विजय काफी भावुक हो गए. एंट्री के वक्त भी दोनों का स्वैग देखने लायक था, जहां पूरे वेन्यू को ‘विरोश’ (ViRoash) के बड़े-बड़े पोस्टर्स से सजाया गया था. एक प्यारा पल तब आया, जब विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं, जिससे इस रिश्ते पर परिवार की आधिकारिक मुहर लग गई.

February 26, 202609:13 IST

Rashmika Vijay Wedding Live: उदयपुर में शादी क्यों कर रहे हैं रश्मिका विजय?

नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी करने वाले पहले कपल नहीं हैं और न ही वे आखिरी होंगे. आइए जानते हैं राजस्थान के इस खूबसूरत झीलों के शहर के उस आकर्षण के बारे में, जो इसे मशहूर हस्तियों के लिए शादी का एक ड्रीम डेस्टिनेशन बनाता है.

February 26, 202608:36 IST

Rashmika Vijay Wedding Live: रश्मिका-विजय देवरकोंडा के संगीत सेरेमनी की लीक हुई फोटो!

नई दिल्ली: उदयपुर में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर दोनों सितारे एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. फैंस फोटोज पर कमेंट करके कपल के लिए प्यार जता रहे हैं.

February 26, 202608:26 IST

Rashmika Vijay Wedding Live: सुबह 10 बजे तेलुगू रस्मों-रिवाजों से होगी वेडिंग!

नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. अगर खबरों की मानें, तो वे आज सुबह करीब 10 बजे आंध्र की पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी करेंगे, जिसके बाद शाम करीब 4 बजे कोडावा (कूर्गी) परंपरा के अनुसार शादी होगी.

February 26, 202608:05 IST

Rashmika Vijay Wedding Live: रश्मिका-विजय की शादी कराने पहुंचे पंडित जी, एयरपोर्ट में हुए स्पॉट

नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा आज 26 फरवरी को घरवालों और करीबी दोस्तों के बीच 7 फेरे लेंगे. दोनों सितारे अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे. कपल की शादी कराने उदयपुर पंडित पहुंच गए हैं. उन्हें एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया.

February 26, 202607:38 IST

Rashmika Vijay Wedding Live: जश्न में शामिल कल्याणी प्रियदर्शन ने बताया ‘अपनी पसंदीदा लव स्टोरी’

नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खुशियों के बीच उनकी करीबी दोस्त कल्याणी प्रियदर्शन ने सोशल मीडिया पर इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ दिल छू लेने वाली झलकियां साझा कीं. फंक्शन के लिए ग्लैमरस काली साड़ी में सजी कल्याणी ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, ‘पिछली रात, मेरी पसंदीदा लव स्टोरी का जश्न मनाने के लिए. ‘विरोश’ के फैंस काफी उत्साहित हैं और इस शादी से जुड़े हर अपडेट को फॉलो कर रहे हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related