ताल मखाना को आयुर्वेद में बेहद गुणकारी औषधि माना जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुनीता सोनम धामा के अनुसार यह शुगर लेवल नियंत्रित करने, गठिया के दर्द में राहत देने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक है. इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते है. नियमित और संतुलित सेवन से शरीर को ताकत मिलती है तथा मधुमेह रोगियों को भी लाभ हो सकता है. इसका उपयोग धीमी आंच पर भूनकर चूर्ण बनाकर दूध के साथ या घी में भूनकर स्नैक्स की तरह किया जा सकता है. हालांकि इसका सेवन चिकित्सक की सलाह और निर्धारित मात्रा में ही करना चाहिए. ताकि बेहतर लाभ मिल सके और किसी प्रकार की समस्या न हो.


