बाप रे बाप! लाखों में नहीं… आजमगढ़ में करोड़ों की स्टांप चोरी, परती भूमि दिखाकर कराया बैनामा

Date:


आजमगढ़: जनपद में एक बार फिर स्टांप चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. संपत्ति बैनामे के दौरान प्रॉपर्टी की मलीयत के अनुसार, स्टांप लगाए हैं, जिसके अंतर्गत स्टांप ड्यूटी जमा करनी होती है. इस वित्तीय वर्ष में अभी तक जनपद आजमगढ़ के विभिन्न तहसीलों से कुल 2359 रजिस्ट्री अभिलेख की जांच की गई, जिनमें से 611 लेख पत्रों में कमियां पाई गईं.

जानकारी के मुताबिक, इन अभिलेखों में तकरीबन 6 करोड़ 53 लाख रुपए की स्टाम्प चोरी का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन के द्वारा की गई जांच में इस मामले का खुलासा हो सका, जिसके बाद स्टांप चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है.

स्टांप चोरी का मामला आया सामने

जिला प्रशासन की तरफ से लगातार स्टांप चोरी पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर लेख पत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाता है. पूर्व में जिलाधिकारी के द्वारा भी 50 लेख पत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया था, जिनमें 14 लेख पत्रों में कमी पाई गई थी, जिसके अंतर्गत तकरीबन 13.5 लाख रुपए की स्टांप चोरी सामने आई थी. इसके अलावा जिले के एडीएम वित्त और राजस्व के द्वारा भी 65 लेख पत्रों की जांच की गई, जिसमें 9 लेख पत्रों में कमी पाई गई थी. इसके आधार पर 16.31 लख रुपए की स्टांप चोरी सामने आई थी.

संपत्ति को परती दिखाकर करते थे रजिस्ट्री

इसके अलावा सहायक महानिरीक्षक निबंध के द्वारा जनपद के सभी तहसीलों के 556 लेख पत्रों की जांच की गई, जिनमें 399 लेख पत्र सही पाए गए. जबकि 157 लेख पत्रों में कुल 1.85 करोड़ रुपए की स्टांप चोरी पाई गई. यह स्टांप चोरी संपत्ति मालिकों के द्वारा संपत्ति का सही विवरण ना प्रस्तुत करते हुए, बल्कि उन जमीनों पर बने भवन को परती भूमि दिखाकर बैनामा लिया गया. जमीन को लीज पर लेने के लिए लगाए गए स्टांप में भी चोरी का मामला सामने आया है.

6.53 करोड़ रुपए की स्टांप चोरी

इस मामले में आजमगढ़ के बुढ़नपुर तहसील में सबसे अधिक धनराशि की स्टांप चोरी पकड़ी गई है, जो तकरीबन 1,02,56370 रुपए है. इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र में 82,09,777 रुपए, लालगंज तलसील में 76,17,090 रुपए, मार्टिनगंज में 69,44,400 रुपए समेत जनपद के अन्य तहसीलों का कुल आंकड़ा मिलकर 6.53 करोड़ रुपए की स्टांप चोरी का मामला सामने आया है.

इस विषय पर जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त स्टांप आजमगढ़, राजेश कुमार ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप हर महीने स्टांप अभिलेख की जांच की जाती है, जिसमें जिलाधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी महोदय और सहायक महा निरीक्षक के द्वारा इस जांच में आजमगढ़ जनपद के विभिन्न तहसीलों में कुल तकरीबन 6.5 करोड रुपए के स्टांप अपवंचन यानी स्टांप चोरी पकड़ी गई है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related