Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के साथ आज दुर्घटना की संभावना, ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा दिन?

Date:


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन बेहद शुभकारी होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आज क्या घटना घटेगी.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 17 फरवरी को फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज घनिष्ठा नक्षत्र और परिध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि मे संचरण करेंगे. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज बेहद शुभकारी होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज के दिन आपको चोट लगने की भी संभावना है. इसलिए आप वाहन चलाने में भी सावधानी जरूर बरतें. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

प्लानिंग को धरातल पर उतारने का बेहतर समय

वृषभ राशि के जातक जिस भी प्लानिंग पर लंबे समय से काम कर रहें हैं, उसे आज आप मूर्त रूप दे सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. बात लोग नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको आपके कार्यक्षेत्र में बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में निवेश से बचें, वरना आपको नुकसान होने की भी संभावना है.

पार्टनर से हो सकता है झगड़ा

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनके लव लाइफ में भूचाल भी आ सकता है. आज आपके पार्टनर से आपका झगड़ा होने की भी संभावना है. इसलिए आज आप अपने वाणी पर संयम भी जरूर रखें. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने परिवार को वक्त जरूर दें.

हनुमान जी की करें पूजा

आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा-आराधना करें और 3 बार सुंदरकांड का पाठ करेंगे, तो आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related