उदयपुर में रिश्मका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बीच, वायरल हो रही हल्दी की तस्वीरें, देखें क्यूट Photos

Date:


Last Updated:

आज नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. दोनों की शादी उदयपुर में हो रही है, जिसमें गेस्ट लिस्ट काफी सीमित है. हालांकि, सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. आप भी डालें इन प्यारी तस्वीरों पर एक नजर…

Zoom

रश्मिका मंदाना विजय शादी इमेज.

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज विवाह के बंधन में बंध जाएंगी. एक्ट्रेस रश्मिका एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी कर रही हैं. इस समय ये जोड़ी, इनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. साउथ इंडियन फिल्म की मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी अब असल जिंदगी में पति-पत्नी बनने जा रही है. दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी समारोह की तैयारियां चल रही हैं. कई तरह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं, जिसमें कुछ फोटो हल्दी सेरेमनी की भी हैं. इनकी शादी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं. हालांकि, इस शादी में चुनिंदा मेहमानों के ही शामिल होने की ही खबरें हैं.

दो रस्मों में की जाएगी शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी उदयपुर में हो रही है. यह जोड़ा दो समारोहों में शादी करेगा, जिसमें ये अपनी तेलुगु और कोडवा जड़ों का सम्मान करेंगे. खबरों के अनुसार, विजय की साइड से पारंपरिक तेलुगु तरीके से शादी सुबह में हो गई. अब शाम में रश्मिका के पारंपरिक कूर्ग (कोडवा) परंपरा का पालन करते हुए शादी होगी.

हल्दी की फोटो वायरल

पहली स्टोरी में बाहर का वेन्यू दिखाया गया है. एक गोलाकार जगह परगुलाब की पंखुड़ियों से बना सुंदर कारपेट बिछा है. बीच में दूल्हा-दुल्हन के लिए दो छोटे लकड़ी के स्टूल रखे गए हैं. चारों तरफ पीले और नारंगी गेंदे की पंखुड़ियों से भरी टोकरियां सजी हैं, जो पूरे माहौल को और भी सुंदर बना रही हैं.

दूसरी स्टोरी में विजय ने बहुत प्यारे पर्सनलाइज्ड कार्ड्स का क्लोज-अप शेयर किया. एक फूल के शेप वाले कार्ड पर ‘रुशी’ Rushie लिखा है, जबकि दूसरे कार्ड पर ‘विजय’ लिखा हुआ है. रुशी रश्मिका मंदाना का निक नेम है. ये कार्ड ताजा लिली, गुलाब और गेंदे के फूलों के बीच सजे हैं. इस छोटी-छोटी डिटेल से पारंपरिक रस्म में रोमांटिक और निजी टच जुड़ गया है.

सुनहरे गेंदे, गुलाब की पंखुड़ियों वाला कारपेट और दिल छू लेने वाले पर्सनल टच के साथ हल्दी का ये सेटअप बहुत खास है. फैंस के मन में दोनों की शादी को लेकर और भी उत्साह देखने को मिल रहा है.

शादी में कौन होंगे शामिल
दोनों की शादी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को एक पत्र लिखकर बेटे की शादी पर शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही इस शादी में अतिथि सूची में अभिनेता थारुन भास्कर, अभिनेता राहुल रवींद्रन, अभिनेता ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा, अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और लोका स्टार कल्याणी प्रियदर्शन आज शादी में शामिल हो रहे हैं.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related