Last Updated:
छपरा में पति-पत्नी की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. अमनौर प्रखंड के मकसूदपुर गांव निवासी मंजू कुमारी और उनके पति महेश प्रसाद आज कई लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं. पति का आइडिया और पत्नी की मेहनत ने आज खुद का बिजनेस खड़ा कर दिया है. जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है.
छपरा में कुछ ऐसे लोग हैं जो अच्छे पद पर नौकरी करने के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी आइडिया देकर सफल उद्यमी बना रहे हैं. आज हम जिले के ऐसे ही एक पति-पत्नी की कहानी बता रहे हैं. इस कहानी को सुनकर आप भी अपनी बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रेरित हो जाएंगे.
हम बात कर रहे हैं अमनौर प्रखंड के मकसूदपुर गांव निवासी मंजू कुमारी और उनके पति महेश प्रसाद की. महेश प्रसाद अहमदाबाद के EDI में मास्टर ट्रेनर हैं. उनकी पत्नी मंजू कुमारी घर संभालती हैं. पत्नी को उद्यमी बनाने के लिए पति ने एक आइडिया दिया. उस आइडिया को अपनाकर मंजू सीजन में मशरूम का उत्पादन कर उसे बेचती हैं. जो मशरूम बच जाता है, उसका अचार बना देती हैं. कभी-कभी बिक्री नहीं होती है तो सारे मशरूम का अचार बनाना पड़ता है. यह अचार बिहार के कई जिलों में आसानी से बिक जाता है, जिससे अच्छी कमाई होती है.
आइडिया कर रहा काम
लोकल 18 से महेश प्रसाद ने बताया कि यह आइडिया मेरे द्वारा दिया गया है. जिस आइडिया को अपनाकर पत्नी मशरूम बेचने के साथ-साथ अचार बेचकर अच्छी कमाई कर रही है. सीजन में मशरूम के अधिक उत्पादन होने की वजह से कभी-कभी मशरूम बिकता नहीं है. जिसको ध्यान में रखते हुए मैंने मशरूम से अचार तैयार करके बेचने को कहा है. जिसका अचार काफी स्वादिष्ट होता है.
छोटे स्तर से शुरू किया काम आज बन गया ब्रांड
उन्होंने बताया कि अधिक उत्पादन होने की वजह से बड़े-बड़े किसानों का मशरूम आसानी से बिक जाता है. लेकिन छोटे किसान का मशरूम खराब हो जाता है. ऐसे में किसान अपने मशरूम को खराब होने से पहले अचार सहित कई प्रोडक्ट तैयार करके पूरे साल बेचकर कमाई कर सकते हैं. आने वाले दिनों में मैं इसी मशरूम से नूडल तैयार करके बेचूंगा. जिसको खाने से बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा. मशरूम बर्बाद होने से इस तरह से बचाया भी जा सकता है. महेश प्रसाद ने बताया मैं मशरूम का अचार बनाता हूं. जो बहुत बड़ा ब्रांड हो चुका है. पूरे बिहार में इसका बिक्री होती है. श्रीनिका इंटरप्राइजेज के नाम से मेरा उद्योग चलता है. आने वाले दिनों में मशरूम से कई प्रोडक्ट तैयार करके बेचने के साथ-साथ कई लोगों को रोजगार देने का भी काम करूंगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें


