बांग्लादेशी जासूस रानी की कहानी, दिल्ली में निकाह, हापुड़ में घर, पुलिस को क्या-क्या मिला?

Date:


होमताजा खबरuttar-pradesh

बांग्लादेशी रानी की कहानी, दिल्ली में निकाह, हापुड़ में घर, पुलिस को क्या मिला

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में कथित बांग्लादेशी महिला महमूदा खातून को लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ करने पहुंची. पुलिस ने मौके से महमूदा खातून का पर्स बरामद किया है. पर्स के अंदर से बांग्लादेश के अहम दस्तावेज़, जिनमें पासपोर्ट और वीज़ा शामिल हैं. इसके अलावा पर्स में कई ट्रैवल्स कंपनियों के विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं.

Zoom

बांग्लादेशी जासूस के खुले राज.

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में कथित बांग्लादेशी महिला महमूदा खातून को लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ करने पहुंची. पुलिस ने मौके से महमूदा खातून का पर्स बरामद किया है. पर्स के अंदर से बांग्लादेश के अहम दस्तावेज़, जिनमें पासपोर्ट और वीज़ा शामिल हैं. इसके अलावा पर्स में कई ट्रैवल्स कंपनियों के विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं. बांग्लादेश की रहने वाली महमूदा खातून ने वर्ष 2021 में दिल्ली में हापुड़ के गांव दौताई निवासी मशरुफ से निकाह किया था.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट
न्यूज 18 के पास महमूद खातून उर्फ रानी का एक्सक्लूसिव पासपोर्ट भी है. हापुड़ के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर गांव में रह रही थी. महमूदा खातून और उसका पति मशरुफ दोनों फरार हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. स्थानीय पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. आशंका जताई जा रही है कि महमूद जो हापुड़ में रानी बनकर रह रही थी, वह भारतीय खुफिया जानकारियां विदेशों को दे रही थी.

पुलिस ने बांग्लादेशी महिला और उसके पति के खिलाफ किया केस
बांग्लादेशी महिला के फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में उसके साथ-साथ अन्य लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है. News18 इंडिया पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है. महमूदा उर्फ रानी और उसके पति मशरूफ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि गांव के प्रधान की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है. पुलिस ने महमूदा उर्फ रानी के घर से बांग्लादेशी वीजा और पासपोर्ट बरामद किया है. साथ ही बांग्लादेश की करंसी भी बरामद की गई है. गढ़ के दोताई गांव में महिला रह रही थी. उसने हापुड़ में फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाए थे.

रानी के घर से क्या-क्या मिला?
दिल्ली की एक मस्जिद में शादी की थी. वहीं राज खुलने के बाद वह अपने तीन बच्चे और पति के साथ फरार है. बांग्लादेश से आकर वह हापुड़ में रह रही थी. महमूदा उर्फ रानी के बांग्लादेशी डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट, कुछ बांग्लादेशी भाषा में लिखे कागज़, भारतीय पहचान पत्र और दिल्ली में हुए निकाह के कागज़ के साथ ही कुछ ट्रेवल एजेंसी के कार्ड, प्राइवेट बैंक की चेकबुक और 4 सिम के खाली रैपर और दौताई ग्राम प्रधान का लेटरपेड पुलिस ने कब्जे में लिए हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related