Last Updated:
यदि चंद्रमा राहु और केतु के साथ बैठे हैं. फिर दोनों में से किसी एक की चंद्रमा पर दृष्टि है तो ऐसे हालात में चंद्र ग्रह दोष माना जाता है. यदि राहु चतुर्थ भाव में है तब भी यह दोष माना जाएगा. दोष को दूर करने के लिए क्या कुछ उपाय करने चाहिए? आइए जानते हैं.
अयोध्या: सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का बहुत खास महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, तीन मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा. ऐसी स्थिति में कुंडली में चंद्र दोष व्यक्ति के मानसिक तनाव करियर और पारिवारिक जीवन पर भी बुरा असर डालता है. अगर आप चंद्र दोष से परेशान हैं तो ज्योतिष शास्त्र द्वारा बताए गए कुछ प्रमुख उपाय को करने से इससे मुक्ति भी मिल जाएगी.
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि यदि चंद्रमा राहु और केतु के साथ बैठे हैं. फिर दोनों में से किसी एक की चंद्रमा पर दृष्टि है तो ऐसे हालात में चंद्र ग्रह दोष माना जाता है. यदि राहु चतुर्थ भाव में है तब भी यह दोष माना जाएगा. फिर भले ही चंद्रमा किसी भी भाव में क्यों ना बैठा हो. यदि चंद्रमा की युति राहु के साथ छठवें भाव में है तब भी चंद्र दोष माना जाता है. ऐसी स्थिति में चंद्र दोष से मुक्ति के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए.
चंद्र ग्रहण दोष के ऐसे हैं लक्षण
जब व्यक्ति के जीवन में चंद्र ग्रहण दोष लगता है तो व्यक्ति को बेवजह डर लगता है. घबराहट होती है और नकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं. व्यक्ति अक्सर कंफ्यूज में रहता है. सही समय पर सही फैसला नहीं ले पता है. छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं. पढ़ाई में भी कम मन लगता है. मानसिक थकान महसूस होती है. अगर किसी व्यक्ति के जीवन में ऐसा होता है तो उस व्यक्ति के जीवन में चंद्र ग्रहण दोष लगा हुआ है.
यह उपाय करें
अगर आप चंद्र दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सबसे पहले माथे, जीभ और नाभि पर केसर का तिलक लगाना चाहिए. कहा जाता है इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है, जो चंद्रमा को सहारा भी देता है. इसके अलावा व्यक्ति को हमेशा अपने पास चांदी का एक टुकड़ा रखना चाहिए. यह चंद्रमा को स्थिरता देता है. यदि आप चंद्र दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो फिर प्रतिदिन काले अथवा सफेद कुर्तों की सेवा करना चाहिए. उनको रोटी खिलाना चाहिए. ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही अगर आप तांबे के लोटे में पानी डालकर किसी पेड़ की जड़ में डालते हैं तो इससे भी चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें


