आसान या मुश्किल.. कैसा रहा सीबीएसई 12वीं का जियोग्राफी पेपर, यहां जानिए

Date:


होमताजा खबरदेश

आसान या मुश्किल.. कैसा रहा सीबीएसई 12वीं जियोग्राफी का पेपर, यहां जानिए

Last Updated:

फरीदाबाद में सीबीएसई 12वीं जियोग्राफी का पेपर छात्रों के लिए आसान और राहत भरा रहा. बच्चे बोले पेपर सिलेबस पर आधारित था कुछ सवाल सोचने लायक थे. अवंतिका, विवेक, मान्या और परी ने सेल्फ स्टडी की मेहनत का असर बताते हुए अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई.

फरीदाबाद: आज फरीदाबाद में सीबीएसई 12वीं का जियोग्राफी का पेपर था. जैसे ही पेपर खत्म हुआ बच्चे सेंटर से बाहर निकले हर किसी के चेहरे पर राहत और खुशी थी. कोई दोस्त के साथ सवालों पर बहस कर रहा था, तो कोई फोन पर घरवालों को बता रहा था कि पेपर बढ़िया गया. ज्यादातर बच्चों का कहना था कि पेपर आसान था और सारे सवाल सिलेबस के अंदर से ही पूछे गए थे. हां..एक-दो सवाल ऐसे थे जिन पर थोड़ा सोचना पड़ा लेकिन कुल मिलाकर सबने कहा पेपर ठीक-ठाक से अच्छा था.

पेपर में हर तरह के सवाल थे

बच्चों ने Local18 से बातचीत में बताया कि पेपर में हर तरह के सवाल थे…ऑब्जेक्टिव तीन नंबर वाले और पांच नंबर के लंबे सवाल. जैसे एक सवाल था….स्वच्छ भारत मिशन निम्नलिखित में से किसका हिस्सा है? फिर एक सवाल था कि 2010-11 और 2016-17 के बीच किस क्षेत्र में आयात का अंतर सबसे कम था. लंबे सवालों में आया था भारत में जनसंख्या वितरण का पैटर्न काफी असमान है उदाहरण देकर समझाइए. एक और सवाल था जनसंख्या वृद्धि की प्रावस्था III में भारत की जनसंख्या इतनी तेज़ क्यों बढ़ी, इस पर विस्तार से लिखो. बच्चों ने कहा कि ऐसे सवाल क्लास में पढ़ाए गए टॉपिक्स से ही थे तो ज्यादा दिक्कत नहीं आई.

जियोग्राफी का पेपर काफी आसान रहा

छात्रा, अवंतिका पांडे ने बताया कि उनके लिए जियोग्राफी का पेपर काफी आसान रहा. उनके मुताबिक जैसा टीचर ने समझाया था वैसा ही पेपर आया. 70 नंबर का पेपर था और मुझे लगता है कि 65 तक नंबर आ जाएंगे. अवंतिका का अगला पेपर साइकोलॉजी का है और उसकी तैयारी भी ठीक चल रही है. दसवीं में उनके 80 प्रतिशत नंबर थे. वो स्कूल से लौटकर रोज़ सेल्फ स्टडी करती हैं और उसी का फायदा अब मिल रहा है.

कुछ सवाल जरूर सोचने वाले थे

छात्र, विवेक गौरव ने भी पेपर को आसान बताया. बोले कुछ सवाल जरूर सोचने वाले थे पर पेपर अच्छा गया. सिलेबस के बाहर से कुछ नहीं आया. जियोग्राफी में मेरे 95 प्लस नंबर आ सकते हैं उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा. दसवीं में भी उनके 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए थे. विवेक भी घर पर खुद पढ़ाई करते हैं और इसी मेहनत से उनका कॉन्फिडेंस बना रहता है.

पेपर में कुल 30 सवाल थे

छात्रा, मान्या का पेपर सेट 2 था. उन्होंने बताया कि सारे सवाल आसान थे पेपर में कुल 30 सवाल थे. पांच नंबर के बड़े सवाल, तीन नंबर और एक नंबर के भी थे. मेरा पेपर टाइम से पहले ही खत्म हो गया मान्या ने हंसते हुए कहा. उनका फिजिकल एजुकेशन का पेपर भी अच्छा गया था. छात्रा परी कपासिया ने बताया कि पेपर पूरी तरह से एनसीईआरटी पर बेस्ड था. दो मैप वाले सवाल भी थे दोनों पांच-पांच नंबर के. परी को उम्मीद है कि बारहवीं में उनके 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आएंगे. दसवीं में उनके 82 प्रतिशत नंबर थे और उन्होंने भी सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का राज बताया.

कुल मिलाकर आज पेपर फरीदाबाद में जियोग्राफी का पेपर छात्रों के लिए राहत लेकर आया. अब सबकी नजर अगले पेपर पर है और बच्चे उसी जोश के साथ फिर से तैयारी में जुट गए हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related