चित्रकूट मंडल में रोडवेज बसों में शुरू होगा जीपाएस ट्रैकिंग, अब घर बैठे जानें बस की लोकेशन

Date:


Last Updated:

चित्रकूट मंडल में सरकारी बसों में अब जीपीएस ट्रैकिंग सुविधा शुरू होने जा रही है. यात्रियों को बस की लोकेशन घर बैठे ही पता चल सकेगी और बस स्टैंड पर केवल 10–15 मिनट पहले पहुंचकर बस पकड़ना आसान होगा. यह सुविधा मंडल के पांचों डिपो की लगभग 500 बसों में लागू होगी, जिससे रोजाना हजारों यात्री और आसपास के श्रद्धालु आराम से सफर कर सकेंगे.

चित्रकूट. मंडल में सरकारी बसों में यात्रा करने वाले लोगों को अब और भी सहूलियत मिलने वाली है. ओके परिवहन विभाग के द्वारा बसों में चलने वाले यात्रियों को रेलवे जैसी एक सुविधा देने जा रही है. सुविधा चालू होने के बाद बस में सफर करने वाले यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. और उनके पहुंचते ही कुछ ही मिनट में बस उनके सामने दिखेगी.  आपको बता दे की चित्रकूट मंडल में चलने वाली सरकारी बसों में अब परिवहन विभाग के द्वारा जीपीएस ट्रैस लोकेशन की शुरुआत होने जा रही है. जिसमें बस में सफर करने वाली यात्री घर बैठे ही अपनी बस की लोकेशन देख सकेंगे और बस आने के 10 से 15 मिनट पहले वह बस स्टैंड जाकर बस को पकड़ सकेंगे. बता दे की जल्द ही यह सुविधा चित्रकूट मंडल के पांचो डिपो की बसों में शुरू होने वाली है. मंडल के चारों जिलों में लगभग 500 सरकारी बसें संचालित है, इसमें हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं. इसके साथ ही यहां वाराणसी, अयोध्या, बांदा, प्रयागराज से श्रद्धालु आते-जाते रहते हैं. यह सुविधा शुरू होने के बाद उनको भी काफी सहूलियत होगी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related