चिकन-मटन भी फेल! जब गोविंद जी का ‘लसोड़ा और खजूर’ अचार बना शाही पसंद, बनाया सबको दीवाना – News18 हिंदी

Date:


X

चिकन-मटन भी फेल! जब गोविंद जी का ‘लसोड़ा और खजूर’ अचार बना शाही पसंद

 

arw img

Pickles In Jamshedpur: जमशेदपुर के स्वाद प्रेमियों के लिए प्लाजा मार्केट स्थित ‘गोविंद जी की दुकान’ किसी वरदान से कम नहीं है. यहां के अचार और पापड़ का जादू ऐसा है कि अगर घर में सब्जी फीकी भी बनी हो, तो एक निवाला चखते ही खाना ‘शाही’ लगने लगता है. मूल रूप से साहिबगंज के रहने वाले गोविंद जी इस खानदानी विरासत को पूरी शुद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. उनकी दुकान की खासियत यह है कि यहां 30 से भी ज्यादा किस्म के पारंपरिक अचार मिलते हैं. जिनमें लसोड़ा, खजूर, अमरूद और अमावट जैसे दुर्लभ स्वाद शामिल हैं. वहीं पापड़ के शौकीनों के लिए चावल, रागी, बीट और जवाहर से बने हेल्दी विकल्पों के साथ-साथ पंजाबी तड़का और मैक्स चिली जैसे फ्यूजन फ्लेवर भी उपलब्ध हैं. महज ₹50 से शुरू होने वाले इन अचारों का स्वाद आज भी ‘घर जैसा’ है. क्योंकि इन्हें आज भी उनके परिवार द्वारा पारंपरिक तरीके से गांव में तैयार किया जाता है. स्वाद और भरोसे के इसी मेल ने गोविंद जी की दुकान को जमशेदपुर का ‘टेस्ट डेस्टिनेशन’ बना दिया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related