Rashmika Mandanna Bridal Look: न ट्रेडिशनल रेड न ट्रेंडी पेस्टल पिंक, भगवा रंग के जोड़े में अप्सरा लगी रश्मिका मंदाना

Date:


Last Updated:

rashmika Mandanna Bridal Saree: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के अटूट बंधन में बंध चुके हैं. रश्मिका न सिर्फ खूबसूरत नजर आयीं बल्कि उनका पूरा ब्राइडल लुक अप्सरा की तरह था. एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में एक ट्विस्ट के साथ अपना ब्राइडल लुक क्रिएट किया है, जिसमें उनके साड़ी के रंग ने एक अलग चार्म एड कर दिया है. यहां आप उनके लुक की डिटेल फोटोज देख सकते हैं.

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को अपने बेस्ट फ्रेंड और लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लिए. शादी पूरे रस्मों रिवाजों के साथ हुई . मॉर्डन समय में भी दोनों ने अपने ट्रेडिशन के मुताबिक शादी की है. सिर्फ शादी के फंक्शन ही नहीं बल्कि दोनों का लुक भी प्यूर ट्रेडिशनल दिखा.

जहां आज के समय में शादी के जोड़े का रंग रेड से सॉफ्ट और पेस्टल पिंक पर पहुंच चुका है, वहीं रश्मिका मंदाना ने भगवा रंग की साड़ी पहन शादी की है. रिपोर्ट के मुताबिक सिल्क की ये साड़ी रश्मिका को उनकी सास ने दी है.

नई दुल्हनिया रश्मिका की कांजीवरम साड़ी पर गोल्डन जरी का बारीक काम हुआ है, जो इसे सिंपल पर एलिगेंट और रॉयल लुक दे रहा है. एक्ट्रेस ने इसके साथ लाइट गोल्डन कलर का दुपट्टा लिया है,जो साड़ी को हाइलाइट कर रह है. वहीं ब्लाउज पर हैवी वर्क किया गया है, जो इसे ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट बना रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका साउथ इंडियन ब्राइडल की तरह तैयार हुई हैं. ज्वेलरी इस पूरे लुक की जान है. रश्मिका ने हैवी गोल्ड टेंपल ज्वेलरी पहनी है, जिसमें लेयर्ड नेकलेस, चोकर, लंबा हार, बड़े झुमके और माथा पट्टी शामिल है. खास बात यह है कि ज्वेलरी ज्यादा होने के बावजूद लुक ओवरडन नहीं लग रहा. नथ और मांग टीका उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहे हैं.

मेकअप की बात करें तो इसे काफी सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया है. उनकी स्किन ग्लोइंग दिख रही है, आंखों में काजल और आईलाइनर से डेफिनेशन दी गई है, जबकि लिपस्टिक न्यूड या सॉफ्ट पिंक टोन में है. माथे पर छोटा सा लाल बिंदी और हल्का सिंदूर लुक को पूरा कर रहा है.

हेयरस्टाइल भी पारंपरिक है. बालों को बीच से मांग निकालकर पीछे की ओर सलीके से सेट किया गया है और ऊपर से दुपट्टा टिकाया गया है. यह स्टाइल उनके चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट करता है.

यह ब्राइडल लुक उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो ट्रेडिशनल, एलीगेंट और रॉयल स्टाइल चाहती हैं. इस लुक में फैशन के साथ संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है, जो इसे खास और यादगार बनाती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related