Last Updated:
आजमगढ़ के मुबारकपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला किया, जिससे 53 भेड़ें मारी गईं और कई घायल हुए. पशुपालक महातम पाल को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा.
आजमगढ़. जिले में आवारा कुत्तों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, सड़कों और गलियों से लेकर चौराहों तक कुत्तों के झुंड लगातार लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं. यह अब सिर्फ इंसानों ही नहीं बल्कि कई अन्य जानवरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई बार कुत्तों का आतंक और हमले लगातार बढ़ रहे हैं. हाल ही में जनपद में एक ऐसी घटना सामने आई जब मुबारकपुर कस्बे में कुत्तों के एक झुंड ने भेड़ियों के एक बड़े समूह पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले में तकरीबन 53 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों भेड़ें इसमें गंभीर रूप से घायल हो गई. वही इस घटना के बाद पशुपालक को आर्थिक संकट भी उठाना पड़ रहा है. पीड़ित महा पाल के द्वारा इन भेड़ों का पालन पोषण किया जाता था वहीं इन्हीं के माध्यम से उनका रोजगार भी संचालित होता था वर्तमान में उनके पास करीबन 160 भिड़े मौजूद हैं.
तीन चिकित्सकों की टीम के द्वारा किया इनका पोस्टमार्टम
पशुपालक महातम पाल अपने भांजे शिशुपाल के साथ भेड़ों को बगल के गांव बरडीहा में चराने पहुंचे थे, रात होने पर वह सिवान में खाली पड़ी जगह पर भेड़ों को एकत्र करने के बाद वही सो गए देर रात कुछ कुत्ते वहां पहुंचे और भौंकने की आवाज सुनकर 10–12 कुत्ते एकत्रित हो गए भेड़ों पर हमला कर दिया. वही कुत्तों को भगाने का प्रयास करने के दौरान उन कुत्तों ने पशुपालकों के ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया. इसके बाद वे वहां से भाग कर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद लाठी डंडे लेकर जब बे सिवान के पास पहुंचे, तो देखा कि कुत्ते मरी हुई भेड़ों को नोच रहे थे.
वहीं इस घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई जिसके बाद मृत भेड़ों को गड्ढे में दफनाया गया और पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए पशु चिकित्सक को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मृत भेड़ों की संख्या अधिक होने के कारण तीन चिकित्सकों की टीम के द्वारा इनका पोस्टमार्टम भी किया जाएगा. इस विषय पर जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश आनंद ने बताया कि मामले पर चिकित्सकों के द्वारा जांच में पाया गया है कि कुछ भेड़ें कुत्तों के हमले के कारण उनकी मौत हुई है जबकि कुछ की मौत घबराने से और सदमे के कारण हुई है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


