सुल्तानपुर में गर्मी से पहले जल संकट पर लगेगा ब्रेक, 31 नलकूपों से होगी बेहतर जल आपूर्ति

Date:


Last Updated:

सुल्तानपुर नगर पालिका के मुताबिक बाधमंडी चौराहा, शाहगंज, जलकल परिसर, जिला उद्योग केंद्र परिसर, काशीराम आवास कॉलोनी, पुलिस लाइन,विवेक नगर,दरियापुर,डिहवा,निराला नगर, चांदमारी, करौंदिया,गभडि़या, मउहरिया और एमजीएस चौराहा पर स्थित नलकूप के केबिन भवनों का कायाकल्प किया जाएगा. इसके लिए शासन द्वारा बजट का आवंटन कर दिया गया है.

सुल्तानपुरः गर्मी का मौसम आने से पहले सुल्तानपुर वासियों के लिए खुशखबरी है. सुल्तानपुर नगर पालिका में अब तक 27 नलकूप संचालित थे. जिनकी संख्या बढ़ाकर 31 कर दी गई है और ये मार्च से चालू हो जाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि कई नलकूपों के भवन जर्जर स्थिति में थे. जिनका अब कायाकल्प होगा. इस काम के लिए शासन से 41 लाख रुपए की मंजूरी मिल चुकी है. इससे आम जनता को कैसे फायदा होगा और सुल्तानपुर के विकास में एक और नाम कैसे जुड़ेगा, आइए जानते है.

सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने लोकल 18 को बताया कि शहर में निर्बाध जल आपूर्ति के लिए इस समय 27 नलकूप संचालित है. इनमें से 14 नलकूपों के केबिन भवन जर्जर हो गए थे. जिनके कायाकल्प के लिए केंद्रीय वित्त से बजट आवंटित हुआ है. अब इन केबिन भवनों का कायाकल्प 41 लाख रुपए की राशि से किया जाएगा. जिससे सुल्तानपुर शहर में पानी की आपूर्ति और बेहतर तरीके से हो सकेगी.

सुल्तानपुर नगर पालिका के मुताबिक बाधमंडी चौराहा, शाहगंज, जलकल परिसर, जिला उद्योग केंद्र परिसर, काशीराम आवास कॉलोनी, पुलिस लाइन, विवेक नगर, दरियापुर, डिहवा, निराला नगर, चांदमारी, करौंदिया, गभडि़या, मउहरिया और एमजीएस चौराहा पर स्थित नलकूप के केबिन भवनों का कायाकल्प किया जाएगा. इसके लिए शासन द्वारा बजट आवंटित कर दिया गया है. लाल चंद्र सरोज ने बताया कि इसका कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा.

नलकूप भवनों के साथ ही सुल्तानपुर शहर के अंदर चार अतिरिक्त नलकूपों का संचालन मार्च महीने में किया जाएगा. इससे गर्मी के मौसम से पहले लोगों को जल समस्या से छुटकारा मिल सकेगा और वे आसानी से पानी प्राप्त कर सकेंगे. बढ़िया वीर के निवासी सूरज कुमार ने कहा कि नलकूप भवनों के कायाकल्प के बाद सुल्तानपुर शहर में पानी की सप्लाई बेहतर हो पाएगी और गर्मी के मौसम में शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related