Aaj ka Makar Rashifal: करियर-कारोबार में दबाव के संकेत, सोच-समझकर उठाएं कदम, संयम और विवेक से मिलेगी सफलता

Date:


Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 24 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी और सोच-समझकर निर्णय लेने का है. ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं होने से सतर्कता जरूरी रहेगी. चंद्रमा की विपरीत स्थिति मन में भ्रम और अस्थिरता ला सकती है, जबकि शनि की स्थिर ऊर्जा सही फैसलों की राह दिखाएगी. करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार भावनाओं में बहकर निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है. करियर में दबाव रहेगा, व्यापार में पुराने क्लाइंट से लाभ संभव है. पारिवारिक जीवन में संवाद जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य और निवेश में संयम बरतें.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी और परिणाम से जुड़ा हुआ रहेगा. आज लिए गए फैसलों का प्रभाव आने वाले समय तक दिखाई देगा, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहद जरूरी है. ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है, ऐसे में सतर्कता और धैर्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा. चंद्रमा की विपरीत स्थिति मन में अस्थिरता, भ्रम और भावनात्मक उतार-चढ़ाव पैदा कर सकती है, जिससे निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. वहीं शनि की स्थिर ऊर्जा आपको गलत फैसलों से बचाने और सही दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दे रही है.

करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार आज का दिन सामान्य फल देने वाला है, लेकिन भावनाओं में बहकर लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए आज तर्क, विवेक और धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन संयम और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पारिवारिक मामलों में भी संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा. आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचें और भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाएं. आज का दिन आत्मनिरीक्षण और संतुलन साधने का है.

कैरियर और कारोबार के क्षेत्र में दबाव की स्थित रह सकती है

कैरियर और कारोबार के क्षेत्र में आज कुछ दबाव महसूस हो सकता है. कोई पुराना या पेंडिंग प्रोजेक्ट अचानक सामने आ सकता है, जिससे जवाबदेही बढ़ेगी. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली को परख सकते हैं. ऐसे में दिखावे से बचें और अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रदर्शन ही सबसे बड़ा आधार होगा.

व्यापार में पुराने क्लाइंट से लाभ के संकेत

व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने क्लाइंट से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन किसी भी नए या बड़े समझौते से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें. निवेश के मामले में आज का दिन सामान्य है. बड़े या जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर रहेगा. यदि किसी को उधार देने या लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो पहले पूरी स्थिति का आकलन कर लें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है.

लवर्स अपने पार्टनर के साथ करें ये काम

मकर राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन में आज संवाद की कमी तनाव का कारण बन सकती है. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें और अहंकार को बीच में न आने दें. सिंगल जातकों की मुलाकात किसी पुराने परिचित या पूर्व साथी से हो सकती है, जिससे मन में मिश्रित भावनाएं उत्पन्न होंगी.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

स्वास्थ्य के लिहाज से हल्की थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. अधिक काम से बचें और आराम के लिए समय जरूर निकालें. मकर राशि के जातक आज उपाय के रूप में आज किसी जरूरतमंद की सहायता करें और कम से कम 11 बार शनि मंत्र का जाप करें. धीरे चलें, लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ें. यही आज की सफलता का मंत्र है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हजारीबाग के सुबोध कुमार: मशरूम किंग की खेती से सालाना 10 लाख की कमाई.

हजारीबाग: झारखंड में हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड...