यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार, लगा ली थी खुद को आग

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक पुलिस स्टेशन के बाहर यूट्यूबर द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश के मामले में बड़ा विभागीय एक्शन हुआ है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अलग-अलग मामले में कथित लापरवाही, कर्तव्य में चूक और लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर और छह कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Zoom

बरेली जिले में पुलिस वालों पर गिरी गाज.

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक पुलिस स्टेशन के बाहर यूट्यूबर द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश के मामले में बड़ा विभागीय एक्शन हुआ है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अलग-अलग मामले में कथित लापरवाही, कर्तव्य में चूक और लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर और छह कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि एसपी सिटी मानुष परीक की जांच में पता चला कि पीड़ित डिलीवरी एग्जीक्यूटिव अक्षय कुमार मंगलवार को तीन बार बारादरी पुलिस स्टेशन गया था, लेकिन उसकी बात ठीक से नहीं सुनी गई.

दो एफआईआर भी की गई दर्ज
आर्य ने कहा, “जांच में पता चला कि जन शिकायत निवारण केंद्र पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा ने तीनों बार शिकायतकर्ता की बात ठीक से नहीं सुनी, जिसके कारण यह घटना घटी.” एसएसपी ने बताया कि शर्मा को निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है और इस घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. बता दें कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे, 32 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ने कथित तौर पर पुलिस स्टेशन में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक कांस्टेबल का चयन भी किया गया रद्द
पुलिस ने बताया कि पीड़ित अक्षय कश्यप फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत का निवासी है और बरेली के कोतवाली के पीछे किराए के मकान में रहता है. सब-इंस्पेक्टर के अलावा, छह कांस्टेबलों को भी लापरवाही और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने सहित विभिन्न आरोपों में निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी के अनुसार, उनमें से एक अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहता था. उसका चयन रद्द कर दिया गया है और उसे नोटिस जारी कर दिया गया है.

शराब पीने के मामले में हेड कांस्टेबल सस्पेंड
फतेहगंज पूर्वी पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह को शराब पीने की आदत और सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है. उन्हें हाल ही में एक परीक्षा कक्ष में ड्यूटी दी गई थी, जहां उन्होंने कथित तौर पर शराब पी और एक चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार किया. कोवाली में तैनात कांस्टेबल कृष्ण गोपाल 25 नवंबर, 2025 को छुट्टी पर गए थे और 9 दिसंबर को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

छुट्टी खत्म होने के बाद नहीं लौटने पर सस्पेंड
इसी तरह, एसएसपी कार्यालय के सिंगल-विंडो डेस्क पर तैनात कांस्टेबल केशव कुमार और प्रशांत कुमार अपनी स्वीकृत छुट्टी पूरी करने के बाद वापस नहीं लौटे और उन्हें निलंबित कर दिया गया है. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की सुरक्षा में 22 नवंबर, 2025 को तैनात किए गए हेड कांस्टेबल सुरजीत ड्यूटी पर नहीं आए और तब से अनुपस्थित हैं. संजीव कुमार, जिन्हें 9 दिसंबर, 2025 को सत्र न्यायालय में कैदियों को पेश करने का काम सौंपा गया था, वे भी ड्यूटी पर नहीं आए और उन्हें निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि सभी निलंबित कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बहराइच के किसान कलीम अहमद, फूलगोभी की खेती से बना रहे लाखों का फायदा

होमताजा खबरagricultureफूल गोभी की फसल को किसान ने...

रमजान में ज़्यादा पसंद है शीर खुरमा? यहां जानें सबसे आसान रेसिपी!

होमफोटोलाइफ़रमजान में ज़्यादा पसंद है शीर खुरमा? यहां...