Last Updated:
Doodh Main Milawat: आंध्र प्रदेश में 15 लोग मिलावटी दूध पीने के कारण बीमार हो गए. ऐसे में दूध की प्यूरीटी चेक करने के तरीकों का पता होना जरूरी है. अब दूध में सिर्फ पानी नहीं बल्कि यूरिया, डिटर्जेंट जैसे विषैले पदार्थों को भी मिलाकर बेचा जा रहा है.
Asli Doodh Ki Pehchan: दूध संतुलित डाइट का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इसमें मिलावट एक बड़ी समस्या बन गयी है. जहां एक समय पर लोग इसे हड्डियों को मजबूत करने का सबसे नेचुरल उपाय मानते थे, वहीं अब ये सेहत के लिए जोखिमभरा ड्रिंक बन गया है. क्योंकि इसमें यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च जैसे विषैले पदार्थों का मिलाकर बाजार में बेचा जा रहा है. हाल ही में आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में दूध में मिलावट से लोगों के गंभीर रूप से बिमार होने की घटना सामने आयी थी. इसमें से 15 लोग अभी भी अस्पताल में हैं. वहीं, दूध में मिलावट की इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई.
इतना ही नहीं इसमें एक मरीज वेंटिलेटर पर है, 6 लोग डायलिसिस पर और 8 मरीज वेंटिलेटर व डायलिसिस दोनों पर हैं. गुरुवार को सरकार ने इस घटना की पूरी जानकारी दी, जिससे पहले काफी हंगामा हुआ था. हालांकि पुलिस दूध सप्लाई चेन और प्रभावित लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है. लेकिन आपका जागरूक रहना भी जरूरी है. तो चलिए जानते हैं दूध में मिलावट को कैसे पहचाना जाता है-
मिलावटी दूध की पहचान कैसे करें
पानी की मिलावट
दूध में पानी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए दूध की एक बूंद को चिकनी, तिरछी सतह पर रखें. शुद्ध दूध की बूंद धीरे-धीरे बहती है और अपने पीछे एक सफेद निशान छोड़ जाती है, जबकि पानी मिला हुआ दूध तेजी से बहता है और कोई निशान नहीं छोड़ता.
यूरिया की मिलावट
एक टेस्ट ट्यूब में एक चम्मच दूध लें. इसमें आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर पाउडर मिलाएं और ट्यूब को हिलाकर अच्छी तरह मिला लें. 5 मिनट बाद, इसमें एक लाल लिटमस पेपर डुबोएं. आधे मिनट बाद पेपर को निकाल लें. रंग का लाल से नीला होना दूध में यूरिया की मौजूदगी दर्शाता है.
डिटर्जेंट की मिलावट
दूध के नमूने के 5-10 मिलीलीटर को उतनी ही मात्रा में पानी के साथ मिलाएं. यदि मिश्रण झाग पैदा करता है, तो ये दूध में डिटर्जेंट की मिलावट का संकेत है.
स्टार्च की मिलावट
एक कांच की सतह पर 2-3 मिलीलीटर दूध लें. उस पर आयोडीन टिंचर के घोल की 2-3 बूंदें डालें. यदि मिश्रण धीरे-धीरे नीला हो जाता है, तो दूध में मिलावट है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


