ये है बहराइच की टॉप 5 कालोनियां! जहां सुंदर सुरक्षित माहौल के साथ, लोग पसन्द करते है रहना

Date:


Last Updated:

बहराइच शहर की सुरक्षित कॉलोनियों में सबसे पहले सरस्वती नगर का नाम आता है. शुरुआती समय में जमीन सस्ती थी, लेकिन अब दाम बहुत बढ़ चुके हैं. यहां से विद्यालय, डिग्री कॉलेज, बस स्टॉप और हॉस्पिटल सभी पास में हैं. यह कॉलोनी हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पढ़ी-लिखी आबादी की है और डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर जैसे पेशेवरों के आलीशान मकान बने हुए हैं.

यह कॉलोनी भी अब धीरे-धीरे एक सुरक्षित कॉलोनी के रूप में विकसित हो गई है जहां पर हिंदू ,मुस्लिम दोनों ही पढ़ी-लिखी आबादी रहती है. यहां डॉक्टर , इंजीनियर, टीचरों ने अपना आलीशान मकान बनवा रखा है. यह कॉलोनी लखनऊ रोड के किसान डिग्री कॉलेज के आगे ओझा आरा मशीन के सामने से शुरू हो जाती है. यहां से भी बस स्टॉप ,स्कूल, हॉस्पिटल सब थोड़ी ही दूर पर है. यह भी सुरक्षित कॉलोनी में आती है यहां भी लोग रहना पसंद करते हैं.

माधवरेती कॉलोनी में कई छोटी-छोटी कालोनियां बनी हुई है, अन्य कॉलोनी में से एक कॉलोनी माधवपुरी है. जहां पढ़े-लिखे लोग रहते हैं और यहां के लोग अपने काम से काम रखते हैं. इस कॉलोनी में बहराइच जिले का भाजपा कार्यालय भी बना हुआ है. यहां हाई सोसाइटी के लोग और मीडियम सोसायटी के लोग दोनों ही रहते हैं. अमीर,गरीब की मिली जुली हुई कॉलोनी है. जिस कॉलोनी का रास्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बगल से होकर जाता है, जहां एक शांतिपूर्ण वातावरण और सुंदर माहौल हमेशा बना रहता है. यहां से भी कई प्रसिद्ध विद्यालय, डिग्री कॉलेज और हॉस्पिटल नजदीक ही है.

सूफीपूरा यह एक बहुत पुरानी कॉलोनी है जहां डॉक्टर ,इंजीनियर, वकील, अच्छे टीचर्स और कई रिटायर उच्च अधिकारी रहते हैं. यहां पर एक से एक आलीशान मकान बने हुए हैं. ज्यादातर यहां के घरों में रहने वाले लोगों में से कोई ना कोई सरकारी पद पर है. यह कॉलोनी भी सुरक्षित मानी जाती है, यहां से पास में विकास भवन, महिला डिग्री कॉलेज, जिला अस्पताल, कचहरी आदि स्थान चंद कदमों की दूरी पर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शहर के किनारे बना हुआ मक्का पुरवा, एक वक्त पहले जहां के लोग शहर की ओर आने के लिए अपना-अपना मकान बिक्री कर रहे थे. लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ आज यहां के हालात यह है कि यहां अब जमीने नहीं है. जिन्होंने अपनी जमीन मकान बेची वह आज पछता रहे हैं, क्योंकि यही पास में कई फेमस हॉस्पिटल, पुलिस लाइन, विद्यालय और पास में ही जिला कारागार है. जहां एक सुंदर और एकांत माहौल है यह कॉलोनी भी सुरक्षित मानी जाती है, यहां भी रहना लोग पसंद करते हैं. तो यह बहराइच की पांच कॉलोनी है जहां रह कर आपको लगेगा अच्छा और मानी जाती है सुरक्षित.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related