Last Updated:
इन चारों नलकूपों को संचालित करने तक का जो खर्च है वह एक करोड़ 80 लाख रुपए आया है. हालांकि इन नलकूपों के संचालन से गर्मी में लोगों को पानी की समस्या नहीं होने की उम्मीद है नलकूपों के संचालन की खबर से लोग कह रहे हैं कि प्रशासन ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और अब पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा.
सुल्तानपुर के 30,000 आबादी को अगले महीने एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. दरअसल, गर्मी के मौसम की शुरुआत के पहले सुल्तानपुर शहर वासियों को चार नलकूपों द्वारा पानी उपलब्ध कराया जाएगा. इसका प्रभावित एरिया लगभग 30000 आबादी का है जिसके लिए सुल्तानपुर नगरपालिका परिषद द्वारा एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से चार ट्यूबवेल बनवाए गए और यह ट्यूबवेल अपने निर्माण कार्य के अंतिम चरण में हैं. प्रशासन द्वारा बनवाए गए ट्यूबवेल से लोगों को किस तरह के फायदे होने वाला है और इससे क्या-क्या सुविधा मिलेंगी, आइए हम आपको बताते हैं..
इन स्थानों पर कराई गई बोरिंग
सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने लोकल 18 से बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोगों को पानी की समस्या न होने पाए इसके लिए चार जगह नलकूपों की बोरिंग कराई गई है. इन जगहों में रामनरेश त्रिपाठी सभागार, चांदमारी, घरहा खुर्द और पालिका के सामने शामिल हैं. इसका संचालन मार्च महीने में शुरू कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि वर्तमान समय में 25 वार्डों में 27 मिनट को संचालित है इन चार नलकूपों के संचालन से कुल नलकूपों की संख्या 31 हो जाएगी हालांकि वर्तमान में संचालित नलकूप मात्र 5 से 10 हॉर्स पावर के ही लगाए गए हैं.
इन मोहल्लों को होगा फायदा
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने आगे बताया कि इनमें से एक नल को 20 हॉर्स पावर का संचालित किया जाएगा इन नलकूपों से सीताकुंड, गोलाघाट, जीआईसी, सिविल लाइन, गुरु नानक देव मार्ग, डाकखाना, चांदमारी , विवेक नगर, निराला नगर,घरहा खुर्द जैसे मोहल्लों को फायदा होगा. इन मुहल्लों की कुल आबादी 30 हजार से अधिक है. इनके संचालन से लोगों को हो रही पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी.
इतनी लागत का किया गया इस्तेमाल
इन चारों नलकूपों को संचालित करने तक का जो खर्च है वह एक करोड़ 80 लाख रुपए आया है. हालांकि इन नलकूपों के संचालन से गर्मी में लोगों को पानी की समस्या नहीं होने की उम्मीद है नलकूपों के संचालन की खबर से लोग कह रहे हैं कि प्रशासन ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और अब पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


