सभी लड़कियां बहनें हैं… मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़की से की दोस्ती, फिर होटल में सौंप दिया भाई को

Date:


Last Updated:

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनस और उसकी दोनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

बरेली में हिंदू लड़की से रेप. (सांकेतिक तस्वीर)

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिंदू लड़की के साथ हुई रेप की घटना में कार्रवाई करेत हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित अनस को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद अनस ने कैमरे के साथ कहा कि उससे गलती हो गई है और सारी लड़कियां उसकी बहने हैं. बता दें कि आरोप है कि समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाली छात्रा की दो सहेलियों ने नाबालिग छात्रा की पहले अपने भाई से दोस्ती करवाई और फिर धोखे से उसे एक होटल में ले गईं. वहीं अपने भाई अनस को भी बुला लिया और फिर कोल्ड्रिंक में नशा देकर उसे बेहोश कर दिया. फिर उसके बाद अनस ने छात्रा के साथ हैवानियत की हद पार कर दी. दोनों सहेलियां घर चली गई. वहीं अनस भी छात्रा को होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गया.

दोनों सहेलियों और भाई के खिलाफ मुकदमा
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनस और उसकी दोनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है. मामला थाना नवाबगंज इलाके का है. दरअसल, इसी इलाके की रहने वाली एक नाबालिक लड़की कस्बा नवाबगंज के एक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा है.

पुलिस ने अनस को किया गिरफ्तार
होटल में पहुंचे अनस ने छात्रा के साथ हैवानियत की हद पार कर दी और वह होटल में ही छात्रा को छोड़कर फरार हो गया. वहीं होटल कर्मियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ बेहोश छात्रा को फौरन ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनस और उसकी दोनों बहनों आलिया और हिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जैसे ही अनस और उसकी बहनों को मुकदमा लिखने की जानकारी हुई तो तीनों फरार हो गए. अब  सर्विलांस की मदद से पुलिस ने फरार अनस को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल अब पुलिस फरार आलिया और हिना को तलाशने के साथ ही अनस को लिखा पढ़ी के बाद अनस को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related