Last Updated:
Rinku Singh’s Father Death News: भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय निजी शोक से गुजर रहे हैं. उनके पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया. आइए जानते हैं अंतिम समय में कौन-कौन उनके साथ था.
ग्रेटर नोएडा: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से जंग के बाद निधन हो गया. टी-20 वर्ल्ड कप के बीच यह खबर सामने आने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. अब सवाल उठता है कि आखिरी समय में रिंकू सिंह के पिता के साथ कौन था. उनका पार्थिव शरीर ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ कौन लाया. प्रिया सरोज इस दौरान कहां थीं. आइए जानते हैं सबकुछ.
जब भर्ती हुए तो कैसी थी हालत?
ओमेगा-1 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, खानचंद्र को गंभीर अवस्था में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. साथ ही उनकी किडनी पर भी असर पड़ा था, जिसके कारण उन्हें कंटिन्यूस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT) भी दी जा रही थी. अस्पताल की विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी और उन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही थी. मगर, तमाम इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. आज सुबह तड़के 4 बजकर 36 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की. यह खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.
ये लोग रहे मौजूद
अस्पताल में सभी परिवार के सदस्य मौजूद थे. प्रिया सरोज, रिंकू सिंह की मां और कुछ करीबी रिश्तेदार उनके साथ थे. सभी को उम्मीद थी कि वे इस गंभीर बीमारी को मात दे देंगे. मगर, वे कैंसर से जंग हार गए. निधन के बाद सुबह साढ़े 7 से 8 बजे के बीच उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए रवाना किया गया. इस दौरान रिंकू की मां और प्रिया सरोज एंबुलेंस में साथ मौजूद रहीं. अस्पताल परिसर में उस समय बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला. परिजनों की आंखें नम थीं और माहौल पूरी तरह गमगीन हो चुका था. इसके बाद पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के लिए ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं. स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक परिवार के घर पहुंचने लगे हैं. हर कोई इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा नजर आया.
पिता का रहा काफी योगदान
रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. सामान्य परिवार से आने वाले रिंकू ने कड़े संघर्षों के बाद क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनके पिता ने कभी उनके सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने हर परिस्थिति में बेटे का मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. रिंकू ने कई बार सार्वजनिक रूप से अपने पिता के त्याग और समर्थन का जिक्र किया है. उन्होंने बताया था कि उनके पिता ने हमेशा मेहनत, ईमानदारी और संघर्ष का रास्ता दिखाया.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें


