नौकरी छोड़ खेती को बनाया करियर, मऊ के अखिलेश मौर्य एक ही लागत में कमा रहे तीन गुना मुनाफा..यहां जानिए इनका पूरा फॉर्मूला

Date:


होमताजा खबरagriculture

गेहूं-धान तो हुआ पुराना, सहफसली खेती से किसान कर रहा ट्रिपल कमाई..जानिए तरीका

Last Updated:

लोकल 18 से बातचीत में अखिलेश मौर्य ने बताया कि उन्हें शुरू से ही खेती में रुचि थी. समय को देखते हुए उन्होंने आईटीआई की पढ़ाई तो की, लेकिन नौकरी करने के बजाय खेती को ही अपना करियर बनाया. आज वे परंपरागत तरीके के साथ आधुनिक तकनीक अपनाकर एक ही लागत में तीन गुना मुनाफा कमा रहे हैं. उन्होंने एक साथ दो से तीन फसलों की खेती कर बेहतर आय हासिल की है.

कहते हैं कि यह जरूरी नहीं है कि अच्छी कमाई केवल नौकरी करके ही की जा सकती है, खेती करके भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. इसका उदाहरण मऊ जनपद के पकड़ी खुर्द गांव के रहने वाले अखिलेश मौर्य हैं, जिन्होंने आईटीआई की पढ़ाई करने के बाद नौकरी छोड़ खेती को चुना और आज स्ट्रॉबेरी के साथ मेथी और धनिया की खेती कर एक ही लागत में तीन गुना मुनाफा कमा रहे हैं.

आईटीआई के बाद नौकरी छोड़ खेती को चुना

लोकल 18 से बातचीत में अखिलेश मौर्य ने बताया कि उन्हें शुरू से ही खेती में रुचि थी. समय को देखते हुए उन्होंने आईटीआई की पढ़ाई तो की, लेकिन नौकरी करने के बजाय खेती को ही अपना करियर बनाया. आज वे परंपरागत तरीके के साथ आधुनिक तकनीक अपनाकर एक ही लागत में तीन गुना मुनाफा कमा रहे हैं. उन्होंने एक साथ दो से तीन फसलों की खेती कर बेहतर आय हासिल की है. इस फसल चक्र में मुख्य लागत केवल स्ट्रॉबेरी पर आई, जबकि उसके साथ मेथी और धनिया की खेती लगभग बिना अतिरिक्त लागत के कर रहे हैं. डेढ़ बीघा जमीन में वे स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं और साथ ही धनिया व मेथी भी उगा रहे हैं, जिससे उन्हें एक ही लागत में दोगुना लाभ मिल रहा है.

एक साथ दो फसल कर कमा रहे हैं अच्छा मुनाफा

अखिलेश बताते हैं कि वे बेड विधि से स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं. बेड के बीच की नालियां खाली थीं, इसलिए उन्होंने उनमें मेथी और धनिया के बीज का छिड़काव कर दिया, जिससे अच्छी पैदावार हुई. बीज के अलावा इस खेती में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आया और स्ट्रॉबेरी की लागत में ही मेथी व धनिया की फसल तैयार हो गई. स्ट्रॉबेरी की सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम लगाया गया है, जिससे पानी की आपूर्ति आसानी से हो जाती है. जरूरत पड़ने पर मेथी और धनिया की नालियों में अलग से पानी दिया जाता है, हालांकि अधिकांश सिंचाई ड्रिप के माध्यम से ही हो जाती है. अक्टूबर महीने में उन्होंने बेड विधि से स्ट्रॉबेरी की खेती की थी और उसी खेत में धनिया व मेथी भी उगा ली. अक्टूबर से अब तक वे दो बार धनिया और मेथी की फसल की कटाई कर चुके हैं, जिससे बिना अतिरिक्त लागत के 60 से 70 हजार रुपये तक की कमाई कर चुके हैं.

धनिया-मेथी से 60 से 70 हजार रुपये की कमाई

अखिलेश का कहना है कि यदि किसान चाहें तो एक ही लागत में दो फसलों का लाभ उठा सकते हैं. अधिक पैदावार के लिए मुख्य फसल को बेड विधि से लगाएं और नालियों में मेथी व धनिया का छिड़काव करें, इससे एक ही लागत में दोगुना मुनाफा कमाया जा सकता है. स्ट्रॉबेरी के साथ वे धनिया और मेथी की दो फसलें काट चुके हैं. यदि आप भी एक साथ दो फसलों से बेहतर कमाई करना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाकर दोगुना फायदा उठा सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related