30 डिसमिल खेत से 70 दिनों में कमाया तिगुना लाभ! इस किसान को देख बड़े बिजनेसमैन भी हैरान – News18 हिंदी

Date:


X

इस किसान को देख बड़े बिजनेसमैन भी हैरान! 70 दिनों में कमाया तिगुना लाभ

 

arw img

Success Story: पारंपरिक खेती में कम होते मुनाफे के बीच बोकारो के पेटरवार प्रखंड के अंबाडीह गांव से सफलता की एक शानदार कहानी सामने आई है. यहां के प्रगतिशील किसान राजेश महतो ने महज 30 डिसमिल जमीन पर हाइब्रिड चुकंदर उगाकर ₹60,000 की बंपर कमाई की है. राजेश ने बाजार की मांग को भांपते हुए लीक से हटकर खेती शुरू की. उन्होंने अक्टूबर में बुवाई की और मात्र 70 दिनों में फसल तैयार कर ली. इस स्मार्ट खेती का गणित बेहद आकर्षक है. जहां कुल लागत सिर्फ ₹12000 आई. वहीं पैदावार 15 क्विंटल तक रही. ₹5000 प्रति क्विंटल के बाजार भाव ने उन्हें लागत से तीन गुना मुनाफा दिलाया. राजेश बताते हैं कि सफलता का राज भुरभुरी मिट्टी और सटीक सिंचाई प्रबंधन में है. चुकंदर की खेती में कम प्रतिस्पर्धा होने के कारण उन्हें बिक्री में भी कोई समस्या नहीं हुई. आज राजेश की यह ‘स्मार्ट फार्मिंग’ तकनीक पूरे जिले के किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related