Last Updated:
मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई, हिमाचल प्रदेश की संप्रभुता और स्थानीय पुलिस की सूचना अनिवार्यता पर जोर दिया. भाजपा ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन दिया.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू.
शिमला. हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच हुए घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में बाहरी पुलिस एजेंसी को कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देना अनिवार्य है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अपनी संप्रभुता है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए. अगर दिल्ली पुलिस किसी को यहां से ले जाना चाहती थी तो उसे पहले संबंधित स्थानीय पुलिस स्टेशन और राज्य पुलिस अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए थी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार भी इस तरह की कार्रवाई में स्थानीय पुलिस को सूचित करना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि बिना सूचना किसी को उठाकर ले जाना उचित नहीं है. इससे न तो स्थानीय प्रशासन को जानकारी रहती है और न ही आम लोगों को. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस के पास ट्रांजिट रिमांड था तो उसे स्थानीय पुलिस को दिखाना चाहिए था.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिस स्थान पर दिल्ली पुलिस गई, वहां के प्रबंधन को भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. केवल सीसीटीवी फुटेज और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लेना पर्याप्त नहीं है. इस तरह की कार्रवाई आपसी समन्वय से होनी चाहिए, न कि जोर-जबरदस्ती से.
उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस हिमाचल में प्रवेश करने से पहले राज्य के डीजीपी से संपर्क कर लेती और अपनी कार्रवाई की जानकारी दे देती तो विवाद की स्थिति पैदा नहीं होती. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए और किसी भी एजेंसी को कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करनी चाहिए.
गौरतलब है कि इससे पहले, सुक्खू के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और राजेश धर्माणी ने भी दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए थे. उधर, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और दिल्ली पुलिस के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

