एपस्टीन फाइल विवाद: हरदीप पुरी पर कोई आरोप साबित नहीं, जांच में विपक्ष के दावे ‘पूरी तरह बेबुनियाद’ निकले

Date:


होमताजा खबरदेश

एपस्टीन फाइल विवाद: हरदीप पुरी पर कोई आरोप साबित नहीं, विपक्ष का दावा झूठा

Last Updated:

विपक्ष ने आरोप लगाया था कि ‘एपस्टीन फाइल’ से हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ स्पष्ट सबूत मिले हैं. इसके बावजूद केंद्र सरकार संसद में चर्चा की अनुमति नहीं दे रही है. माकपा ने कुछ दिनों पहले कहा था ‘एपस्टीन फाइल’ के मामले में नाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को पद से हटाया जाना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हरदीप सिंह पर विपक्ष के लगाए आरोपों को गलत पाया गया. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. विपक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बहुत बड़ा और सनसनीखेज आरोप लगाया था. संसद में इस मुद्दे पर भारी हंगामा भी हुआ था. विपक्ष का कहना था कि एपस्टीन फाइल प्रकरण में पुरी का नाम शामिल है. लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. बीजेपी की इंटरनल रिव्यू कमेटी ने मामले की पूरी जांच की है.

जांच में विपक्ष के सारे दावे एकदम बेबुनियाद और झूठे पाए गए हैं. पार्टी आलाकमान केंद्रीय मंत्री की तरफ से दी गई सफाई से पूरी तरह संतुष्ट है. बीजेपी ने साफ कर दिया है कि हरदीप सिंह पुरी एकदम बेदाग हैं. विपक्ष केवल पॉलिटिकल फायदे के लिए यह झूठा नैरेटिव सेट कर रहा था. अब इस क्लीन चिट के बाद विपक्ष पूरी तरह से बैकफुट पर आ गया है.

संसद में विपक्ष ने किया था भारी हंगामा
एपस्टीन फाइल मामले को लेकर संसद में भारी बवाल हुआ था. विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टारगेट किया था. विपक्ष का दावा था कि इस विवादित फाइल में मंत्री का नाम है. उन्होंने पुरी के इस्तीफे की भी बड़ी मांग की थी. संसद का कामकाज भी कई बार बाधित किया गया था.

बीजेपी की इंटरनल जांच में बेदाग निकले पुरी
बीजेपी ने इस गंभीर मामले की एक इंटरनल जांच कराई. पार्टी ने विपक्ष के हर एक आरोप का बारीकी से रिव्यू किया. जांच में हरदीप सिंह पुरी पर लगे सारे आरोप गलत निकले. एपस्टीन फाइल से उनका कोई भी कनेक्शन नहीं मिला. पार्टी ने विपक्ष के दावों को पूरी तरह से निराधार बताया. इस बड़े रिव्यू के बाद मंत्री को पूरी तरह क्लीन चिट मिल गई.

मंत्री के जवाब से पूरी तरह संतुष्ट है पार्टी
हरदीप सिंह पुरी ने भी पार्टी के सामने अपना पक्ष रखा था. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था. बीजेपी की टॉप लीडरशिप उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट है. पार्टी का मानना है कि यह केवल एक पॉलिटिकल स्टंट था. विपक्ष बिना किसी सबूत के एक सीनियर मंत्री को बदनाम कर रहा था. अब सच्चाई सामने आने के बाद बीजेपी विपक्ष पर हमलावर है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related