भगवान ने सालभर पहले ही दे दिया था इशारा, ‘रामायणम्’ में कैसे मिला लक्ष्मण का रोल? रवि दुबे ने बताया अद्भुत संयोग

Date:


Last Updated:

नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् में लक्ष्मण के रोल को लेकर चल रहा सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. एक्टर रवि दुबे ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वे इस मेगा बजट फिल्म का हिस्सा हैं. रवि ने एक बेहद दिलचस्प वाकया साझा करते हुए बताया कि उन्हें इस रोल का इशारा भगवान से एक साल पहले ही मिल गया था. लखनऊ में शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रवि दुबे ने रामायणम् फिल्म में कन्फर्म किया अपना रोल.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की मेगा बजट अपकमिंग फिल्म रामायणम् में लक्ष्मण के किरदार को लेकर चल रहे सस्पेंस को रवि दुबे ने आखिरकार खत्म कर दिया है. लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि रवि इस पौराणिक महागाथा का हिस्सा होंगे, वहीं उनकी पत्नी सरगुन मेहता के संकेतों ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब शुक्रवार को रवि ने आधिकारिक तौर पर फिल्म से जुड़ने की पुष्टि कर दी है. एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए न केवल इस भूमिका पर मुहर लगाई, बल्कि पर्दे के पीछे की तैयारियों के अनुभव भी साझा किए

लखनऊ में शूटिंग कर रहे थे रवि दुबे

उन्होंने बताया कि उस समय वह गुप्त तरीके से शूटिंग कर रहे थे, जिसमें वह बाइक पर सवार थे और उनकी हीरोइन उनके पीछे बैठी हुई थी. दोनों सड़क पर घूम रहे थे. एक पल में डायरेक्टर ने कट कहा, तो उन्होंने बाइक पार्क कर दी और अगले निर्देश का इंतजार करने लगे. तभी रवि ने मुड़कर देखा कि पास में एक मंदिर है. यह लक्ष्मण का मंदिर था.

लक्ष्मण मंदिर देख हैरान रह गए थे रवि दुबे

रवि ने बताया, ‘मंदिर देखकर मुझे हैरानी हुई क्योंकि मुझे पहले कभी नहीं पता था कि लखनऊ को प्राचीन काल में लक्ष्मण पुरी कहा जाता था. वहां की मान्यता है कि भगवान राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को यह शहर सौंपा था. इस संयोग से मैं बहुत प्रभावित हो गया था. हालांकि, मैं मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए गया था. वहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की पौराणिक तस्वीर थी. मैंने वहां पर प्रार्थना की, बाहर आए और फोटो खींची. उस समय जिस शो की शूटिंग हो रही थी, उसमें मेरा किरदार लखन था. शो का नाम लखन लीला भार्गव था.’

‘रामायणम्’ में लक्ष्मण का रोल मिला

उन्होंने इस संयोग को चमत्कार बताया. रवि दुबे ने कहा, ‘जब मुझे रामायणम् में लक्ष्मण का रोल मिला, तो मुझे यह पुरानी तस्वीर याद आई थी और मेरे सच में रोंगटे खड़े हो गए थे, क्योंकि उस मंदिर में दर्शन के ठीक एक साल बाद मुझे यह रोल मिला, मेरे लिए तो यह भगवान का संकेत है.’

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related