Last Updated:
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं. इस मामले में शिकायत देर से दर्ज करवाई गई है. इसलिए इस पर कुछ सवाल हैं. भादरवा पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
वड़ोदरा में लापता लड़की के ढूंढ़ने गए परिवार पर गोलीबारी का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि फायरिंग का यह मामला पोइचा खांडी गांव में हुआ. इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है. उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सयाजी अस्पताल ले जाया गया है. फायरिंग की घटना से पहले वहां मारपीट होने की आशंका जताई है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं. इस मामले में शिकायत देर से दर्ज करवाई गई है. इसलिए इस पर कुछ सवाल हैं. भादरवा पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
ये है पूरा मामला
मामले की शुरुआत 19 फरवरी को हुई. अरविंदभाई बारिया की 23 साल की बेटी अचानक घर से लापता हो गई. परिवार के सदस्य पिछले कुछ दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे. 26 फरवरी को युवती की खोजबीन करते हुए उसके रिश्तेदार एक ईको गाड़ी में सवार होकर पास के पोइचा-राणीया गांव पहुंचे. उन्हें शक था कि युवती छगनभाई पटेल के फार्म हाउस पर हो सकती है.
शिकायकर्ता ने बताया कि रिश्तेदारों ने फार्म हाउस पर मौजूद कर्मचारी विशाल बारिया से पूछताछ की. विशाल ने मालिक छगनभाई को फोन करके बुलाया. छगनभाई वहां पहुंचते ही बिना अनुमति फार्म हाउस में एंट्री करने की बात पर गुस्सा हो गए. गुस्से में आकर आरोपी छगनभाई ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और हवा में दो राउंड फायर किए. गोलियों की आवाज सुनकर रिश्तेदार डर गए. तुरंत वहां से अपनी गाड़ी लेकर निकलने लगे.
कंधे में लगी गोली
जैसे ही पीड़ित अपनी ईको गाड़ी में बैठकर गेट के पास पहुंचे, छगनभाई ने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया. उन्होंने ईको गाड़ी के पिछले हिस्से पर निशाना साधकर गोली चला दी. रिवॉल्वर से चली गोली गाड़ी का पिछला कांच तोड़कर सीधे एक व्यक्ति के बाएं कंधे में जा लगी. घायल व्यक्ति को तुरंत वड़ोदरा के सयाजी अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें


