सॉस नहीं, अदरक और काली मिर्च है स्वाद का असली राज, दिल्ली वाला हक्का नूडल्स बना लोगों का फेवरेट

Date:


Last Updated:

Ghazipur latest news : गाजीपुर में फास्ट फूड के बीच हक्का नूडल्स तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. दिल्ली में पांच साल का स्ट्रीट-स्टाइल अनुभव रखने वाले नवीन महुआबाग में खास अंदाज में इसे तैयार कर रहे हैं. अदरक, लहसुन और काली मिर्च का संतुलन इस डिश को अलग पहचान दे रहा है और लोगों का पसंदीदा बना रहा है.

गाजीपुर : फास्ट फूड के बीच हक्का नूडल्स अपनी अलग पहचान बना रहा है. दिल्ली में पांच साल तक स्ट्रीट-स्टाइल नूडल्स बनाने का अनुभव रखने वाले नवीन अब वही स्वाद स्थानीय लोगों को परोस रहे हैं. खास अदरक, लहसुन और काली मिर्च का संतुलन इस डिश को लोगों का नया फेवरेट बना रहा है.

दिल्ली से ग़ाज़ीपुर तक स्वाद का सफर
नवीन बताते हैं कि उन्होंने दिल्ली में करीब पांच साल तक स्ट्रीट-स्टाइल हक्का नूडल्स बनाया. वहीं से उन्होंने सीखा कि असली स्वाद भारी सॉस में नहीं, बल्कि सही टाइमिंग और तेज आंच में छिपा होता है. अब महुआबाग में वही तकनीक अपनाकर वे ग़ाज़ीपुर के लोगों को अलग फ्लेवर का अनुभव दे रहे हैं. उनके अनुसार, यहां के लोगों के लिए हक्का नूडल्स एक नया टेस्ट है. इसमें सब्जियों की मात्रा ज्यादा रखी जाती है और घरवाला अदरक व काली मिर्च का तड़का इसे खास बनाता है.

क्या बनाता है हक्का नूडल्स को अलग
नवीन कहते हैं कि हक्का नूडल्स सिंगापुरी या वेज चाउमीन से अलग होता है. इसका फ्लेवर सॉस पर निर्भर नहीं करता. असली स्वाद अदरक, लहसुन और काली मिर्च की सही टाइमिंग से आता है. खास बात यह है कि काली मिर्च सबसे आखिर में डाली जाती है, ताकि उसकी खुशबू और हल्की तीखापन बरकरार रहे. नूडल्स उबालते समय भी विशेष ध्यान दिया जाता है. न ज्यादा गलने दिए जाते हैं और न कच्चे छोड़े जाते हैं. यही वजह है कि यह डिश केवल 5 मिनट में तैयार हो जाती है और स्वाद में कोई समझौता नहीं होता.

स्ट्रीट-स्टाइल रेसिपी का बेसिक ढांचा
सबसे पहले पानी में नमक और थोड़ा सा तेल डालकर नूडल्स को हल्का सॉफ्ट होने तक उबाला जाता है. फिर ठंडे पानी से धोकर अलग रख दिया जाता है. तेज आंच पर कड़ाही या वोक में तेल गरम किया जाता है. उसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भुना जाता है. इसके बाद प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालकर 2 से 3 मिनट तेज आंच पर स्टिर-फ्राय किया जाता है, ताकि सब्जियां कुरकुरी रहें. फिर सोया सॉस, सिरका, हरी मिर्च सॉस डाली जाती है और अंत में काली मिर्च. उबले नूडल्स डालकर हल्के हाथ से टॉस किया जाता है. ऊपर से स्प्रिंग अनियन से गार्निश कर सर्व किया जाता है.

स्वाद का असली सीक्रेट
नवीन के मुताबिक हक्का नूडल्स का असली राज तीन चीजों में है. तेज आंच. कम समय. और सॉस का संतुलन. वे कहते हैं कि इस डिश की पहचान सब्जियों की क्रंच और काली मिर्च की खुशबू में है, न कि भारी मसालों में. चाहें तो अंत में तिल के तेल की कुछ बूंदें डालकर खुशबू को और बढ़ाया जा सकता है. दिल्ली के स्ट्रीट-स्टाइल अनुभव और सही तकनीक के साथ गाजीपुर में बन रहा यह हक्का नूडल्स साबित कर रहा है कि सादा खाना भी सही हाथों में खास बन सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related