Last Updated:
News18 Rising Bharat Summit 2026: न्यूज18 राइजिंग समिट 2026 के मंच पर एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी फिल्मों और करियर को लेकर खुलकर बात की. ‘हक’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी फिल्मों पर उठने वाले प्रोपेगेंडा के सवालों का करारा जवाब देते हुए यामी ने कहा कि हर फिल्म एक राइटर या डायरेक्टर की सच्चाई होती है. इस दौरान उन्होंने अपने पति आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का भी जिक्र किया. फिल्म देख चुकीं यामी ने इसे एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी अनुभव बताया और खुलासा किया कि इसे देखने के बाद वह इतनी इमोशनल हो गई थीं कि उनके पास शब्द कम पड़ गए थे.
यामी गौतम ने बताया कैसा रहा धुरंधर 2 फिल्म देखने का एक्सपीरियंस.
राइजिंग समिट 2026 में यामी गौतम अपनी फिल्मों को लेकर बात करते हुए कहा, ‘पिछले 5-6 सालों में मुझे जिस तरह का काम मुझे मिला या मुझे पसंद आया, उनके जरिए मैं अपनी ऑडियंस से कनेक्ट हो पाई हूं. यही चीज कहीं न कहीं इंस्पायर करती है कि मैं और अच्छा काम करूं. कॉम्पिटिशन हमारे बीच नहीं है, हमारा देश बहुत बड़ा है. हमें साथ खड़े होकर इंडियन सिनेमा को दुनिया के सामने प्रेजेंट करना है. ये सब ध्यान में रखकर जितना काम हो पाता है, मैं करने कोशिश करती हूं.’
प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर यामी गौतम ने कही ये बात
यामी गौतम से पूछा गया कि लोगों का कहना है कि आप एजेंडा या फिर पॉलिटिक्स वाली फिल्में कर रही हैं? इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस शब्द के अलग-अलग मतलब है. कोई इसे प्रोपेगेंडा कहता है कोई नेशनलिस्ट कहता है. मेरा मानना है कि हर एक फिल्म कहीं ना कहीं एक राइटर एक डायरेक्टर की सच्चाई है, उनका खुद का एक्सपीरियंस है. अगर आप वो सच्चाई नहीं जानते तो फिर आपको पता ही नहीं है कि प्रोपेगेंड क्या है? अगर आप आर्टिकल 370 या फिर हक की बात करें तो मुझे सिर्फ एक ही कम्यूनिटी के मैसेज नहीं आए हैं, बल्कि हर तरह की महिलाओं के मैसेज मिले हैं.’
यामी गौतम ने ‘धुरंधर’ की सक्सेस पर की बात
इस बीच यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की सक्सेस पर भी बात की. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें पूरा विश्वास था कि यह फिल्म सक्सेसफुल होगी. उन्होंंने कहा, ‘जिसने मुझसे फिल्म को लेकर सवाल किया तो मैंने यही कहा था कि यह ऐसी मूवी होगी, जिस पर हर भारतीय गर्व करेगा.’ इस बीच यामी गौतम ने यह भी बताया कि वह ‘धुरंधर 2’ फिल्म देख चुकी हैं.
‘धुरंधर 2’ देख चुकी हैं यामी गौतम
यामी गौतम ने कहा, ‘मैं यहां पर इमोशनल नहीं होना चाहती हूं, लेकिन मैं यह कह सकती हूं कि यह एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फिल्म है. उस दिन मेरी फ्लाइट थी, जब मैंने फिल्म देखी. मैं बहुत इमोशनल थी. मैं फ्लाइट में बैठी, लेकिन अपना कोई दूसरा काम नहीं कर पाई और सिर्फ सिर्फ खिड़की से बाहर देख रही थी. सिर्फ सोच रही थी प्लाइट से उतरने के बाद पति (आदित्य धर) से पहला शब्द क्या कहूं जो जस्टिफाई करे कि मैंने जो देखा है और जो एक्सपीरियंस किया है. मैं कह सकती हूं कि उन्होंने फिल्म बनाने में पूरी जान लगा दी है और यह ऐसा एक्सपीरियंस होगा, जो ऑडियंस नहीं भूलेगी. गर्व से आप कह पाएंगे कि यह एक भारतीय फिल्म है.’ धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

