[ad_1]
Ranchi Kala Namak Rice Benefits,: झारखंड के किसान अब पारंपरिक खेती की बेड़ियों को तोड़कर ‘स्मार्ट फार्मिंग’ से अपनी तकदीर बदल रहे हैं. रांची के कोंबो गांव में इन दिनों ‘काला नमक’ धान की खेती चर्चा का केंद्र बनी हुई है. महज 100 दिनों में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. स्थानीय किसान प्रभाकर और दिवाकर बताते हैं कि साधारण धान जहां ₹20 प्रति किलो बिकता है. वहीं काला नमक धान के बीज की कीमत ₹90 से ₹100 तक है. बाजार में इसका चावल ₹300 से ₹400 प्रति किलो की ऊंची दरों पर बिक रहा है. महज 3-4 एकड़ की खेती से किसान 3 महीने में ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं. इस धान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ऊंचे इलाकों में भी उगाया जा सकता है. क्योंकि इसे बहुत अधिक पानी की जरूरत नहीं होती. पूरी तरह से जैविक खाद (गोबर और केंचुआ खाद) पर आधारित यह फसल स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है. कम कैलोरी होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है. अब ई-कॉमर्स साइट्स और वैज्ञानिक ट्रेनिंग के जरिए यहां के किसान सीधे वैश्विक बाजार (दुबई) से जुड़कर अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं.
[ad_2]
Source link
