Holi Skincare Tips: होली स्किन और हेयर केयर टिप्स, रंगों के नुकसान से बचने के आसान घरेलू उपाय

Date:


Last Updated:

Holi Skin Care Tips: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन आजकल बाजारों में मिलने वाले पक्के और केमिकल वाले रंग हमारी त्वचा और बालों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप बिना किसी डर के जी भरकर होली खेलना चाहते हैं, तो बस कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतने की जरूरत है. सही तैयारी न सिर्फ आपको रंगों के साइड इफेक्ट्स से बचाएगी, बल्कि होली के बाद भी आपकी स्किन और बालों की चमक को बरकरार रखेगी. आइए जानते हैं वे आसान तरीके जिनसे आप अपनी खूबसूरती से समझौता किए बिना रंगों के इस त्योहार का पूरा मजा ले सकते हैं.

होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं और उसके ऊपर नारियल या बादाम तेल की एक परत जरूर चढ़ाएं. इससे रंग सीधे त्वचा के अंदर नहीं जा पाएंगे. चेहरे के साथ-साथ गर्दन, हाथ, पैर और कानों के पीछे तेल लगाना न भूलें. नाखूनों को बचाने के लिए उन पर नेल पॉलिश की मोटी लेयर लगा लें, जिससे रंग उन पर चढ़ेगा ही नहीं.

बालों को रंगों से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है. खेलने निकलने से पहले बालों में गुनगुना नारियल या बादाम तेल जड़ों तक लगाएं. बालों को खुला रखने के बजाय चोटी या जूड़ा बना लें, ताकि रंग कम चिपके. अगर आप स्कार्फ या टोपी पहन लेते हैं, तो बाल सूखने, टूटने और बेजान होने से पूरी तरह बच जाएंगे.

होली अक्सर धूप में खेली जाती है, इसलिए सनस्क्रीन का रोल बहुत बढ़ जाता है. घर से निकलने से 20 मिनट पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन जरूर लगाएं. अगर आप लंबे समय तक बाहर हैं, तो हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगाएं. यह आपको टैनिंग, जलन और रैशेज से बचाएगा क्योंकि रंगों के साथ धूप का असर स्किन को दोगुना नुकसान पहुंचाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

होली खेलते समय हमेशा फुल स्लीव्स के और ढीले सूती कपड़े पहनें. इससे रंग सीधे स्किन पर कम लगेंगे. टाइट कपड़े पहनने से रंग ज्यादा चिपकते हैं और शरीर की रगड़ से जलन भी हो सकती है. हल्के रंग के कपड़े पहनने से रंगों का मजा भी आता है और बाद में उन्हें साफ करना भी आसान रहता है.

होली खेलने के बाद सबसे बड़ी गलती लोग स्किन को जोर-जोर से रगड़ने की करते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें. सबसे पहले सूखा रंग हल्के हाथ से झाड़ लें, फिर बेसन और दूध का पेस्ट लगाकर साफ करें. ज्यादा केमिकल वाले साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करने से बचें, वरना स्किन छिल सकती है.

नहाने के तुरंत बाद स्किन को पोषण देना बहुत जरूरी है. रंग निकालने के बाद चेहरा और शरीर काफी ड्राई हो जाता है, इसलिए मॉइस्चराइजर या नारियल तेल से हल्की मालिश करें. अगर स्किन ज्यादा खिंची-खिंची महसूस हो रही हो, तो दिन में दो बार क्रीम लगाएं, इससे चेहरा फिर से सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखने लगेगा.

अगर रंगों की वजह से स्किन में जलन या लालपन आ गया है, तो तुरंत एलोवेरा जेल लगाएं. दही और शहद का फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं, जो स्किन को ठंडक और आराम देता है. जलन होने पर तुरंत कोई नया केमिकल वाला प्रोडक्ट न लगाएं, पहले इन घरेलू उपायों को ही आजमाएं.

रंग निकालने के लिए बालों को एक ही दिन में कई बार शैम्पू न करें. पहले दिन किसी माइल्ड या हर्बल शैम्पू से धोएं और कंडीशनर जरूर लगाएं. अगले दिन आप दही और नारियल तेल का हेयर मास्क लगा सकते हैं, जिससे बालों की खोई हुई नमी वापस आ जाएगी और वे फिर से मुलायम और चमकदार हो जाएंगे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related