सीतामढ़ी की सड़कों पर अब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को महंगा पड़ेगा. जिला परिवहन विभाग ने ‘चालान भरो और निकल जाओ’ की परंपरा पर सख्ती से रोक लगा दी है. डिजिटल रिकॉर्ड खंगालकर बार-बार नियम तोड़ने वाले आदतन चालकों की सूची तैयार की गई है. बिना हेलमेट, सीट बेल्ट या ट्रैफिक लाइट जंप करने वालों पर अब सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी. जांच में 155 लापरवाह चालक चिन्हित किए गए हैं. डीटीओ प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


