राजस्‍थान, हरियाणा और यूपी की ओर जाने वाली ट्रेनों का बदला रूट, पुराने मार्ग से जाएंगी – Uttar Pradesh News

Date:


Last Updated:

दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित कर दिया गया है. इससे प्रभावित रेल यातायात अब बहाल हो जाएगा. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल लगाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा था. जो रोक दिया गया है.

Zoom

रेलवे ने ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया.

नई दिल्‍ली. दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित कर दिया गया है. इससे प्रभावित रेल यातायात अब बहाल हो जाएगा. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल लगाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा था. लेकिन अब इस काम को रोक दिया गया है. काम रुकने से पहले प्रभावित ट्रेनों का ऑपरेशन सामान्य हो जाएगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कई ट्रेनें अब अपने पुराने रूट और समय के अनुसार चलेंगी. जिन ट्रेनों का मार्ग पहले बदला गया था, वे अब सामान्य रूप से चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया, रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे शेड्यूल देखकर घर से निकलें.

ये है ट्रेनों का शेड्यूल

  • पुराने रूट से चलेगी ट्रेन. गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ छावनी सेवा 23 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक (9 ट्रिप) अपने तय मार्ग और समय पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 14030 मेरठ छावनी-श्रीगंगानगर सेवा 23 फरवरी से 3 मार्च तक (9 ट्रिप) सामान्य मार्ग पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 12439 नांदेड-श्रीगंगानगर सेवा 22 फरवरी और 1 मार्च 2026 को (2 ट्रिप) निर्धारित मार्ग पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर सेवा 23 फरवरी 26 फरवरी और 2 मार्च को (3 ट्रिप) सामान्य तरीके से चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर छावनी सेवा 26 फरवरी 2026 को (1 ट्रिप) तय मार्ग पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर सेवा 23 फरवरी से 3 मार्च तक सामान्य मार्ग और समय पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली सेवा 23 फरवरी से 3 मार्च तक निर्धारित मार्ग पर चलेगी.
    गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा सेवा 23 फरवरी से 3 मार्च तक सामान्य रूप से चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली सेवा 23 फरवरी से 3 मार्च तक तय समय पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ सेवा 27 फरवरी 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को डिब्रूगढ़ से निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related