Last Updated:
S-400 Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मार से पाकिस्तान अब भी कराह रहा है. अब भारतीय वायुसेना ने एस-400 का एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिससे असीम मुनीर के घाव जरूर हरे हो गए हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिली S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मार से पाकिस्तान अब भी कराह रहा है.
भारतीय वायुसेना का लोहा अब दुनियाभर में माना जाने लगा है. इंडियन एयरफोर्स ने ऐसे कारनामा किया है, जो अमेरिका, चीन और रूस तक नहीं कर पाए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मार से पाकिस्तान अब भी कराह रहा है. वहीं अब एयरफोर्स ने S-400 का एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिससे असीम मुनीर के घाव जरूर हरे हो गए हैं.
एस-400 की ऑपरेशनल क्षमता दिखाने वाले इस वीडियो ने दुनिया भर के सैन्य विशेषज्ञों का ध्यान खींच लिया है. वायुसेना का दावा है कि इस सिस्टम के जरिये सैन्य इतिहास का अब तक का सबसे लंबी दूरी का ‘किल’ दर्ज किया गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रडार बेहद दूर मौजूद हवाई लक्ष्य को पकड़ता है और मिसाइल उसे हवा में ही तबाह कर देती है.
वीडियो में स्क्रीन पर लिखा संदेश, ‘Enemy may be out of sight but never out of reach’— इस बात का खुला संकेत है कि दुश्मन भले ही आंखों से ओझल हो, लेकिन भारत की पहुंच से बाहर कभी नहीं है. सैन्य हलकों में इसे सीधे तौर पर पाकिस्तान के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.
#WATCH | For the first time, the Indian Air Force shares a video showcasing the Sudarshan S-400 long-range air defence missile system in operation, along with a caption of scoring the longest ever kill recorded in military history.

