Last Updated:
सहारनपुर के किसान आदित्य त्यागी ने पंचगव्य से ‘बायो प्लांट बूस्टर’ नामक ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया है. गाय के गोबर, गोमूत्र, दूध, दही, घी के साथ गुड़, केला और नारियल पानी से 40 दिन में तैयार यह उत्पाद फूल, सब्जी व गन्ने की फसलों के लिए कारगर है. ₹730 प्रति लीटर कीमत वाला यह फर्टिलाइजर 5 बीघा में उपयोगी है और Amazon व Flipkart पर उपलब्ध है.
सहारनपुर: सहारनपुर के किसान जोकि अपनी फसलों को बिना रसायन के करना काफी पसंद करते हैं, उसी को देखते हुए ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान आदित्य त्यागी ने ऑर्गेनिक खेती करने के साथ-साथ एक ऐसा फर्टिलाइजर तैयार किया है, जो कि उनकी फसलों के साथ-साथ अन्य किसानों की फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. आदित्य त्यागी के द्वारा तैयार पंचगव्य जिसमें गाय का गोबर, गाय का गोमूत्र, दूध, दही और देसी घी सहित केला, गुड़ और नारियल पानी को मिलाकर के लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया गया है. यह लिक्विड फर्टिलाइजर किसानों की फूल, सब्जी, गन्ना और विभिन्न तरह की फसलों पर बेहद कारगर साबित हो रहा है. यही कारण है कि आदित्य त्यागी के द्वारा तैयार किए गए इस लिक्विड फर्टिलाइजर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
आदित्य त्यागी ने लिक्विड फर्टिलाइजर को तैयार करके ऑफलाइन और ऑनलाइन फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर तेजी से सेल कर रहे हैं. जबकि ₹730 में 1 लीटर फर्टिलाइजर किसानों को उपलब्ध हो रहा है जो कि लगभग 5 बीघा खेत में इस्तेमाल किया जाता है. इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल फसलों को कीटों से बचाने उसमें ऊर्जा पैदा करने और सूखे हुए पौधों में भी जान डालने का काम करता है. इस लिक्विड फर्टिलाइजर का सफल ट्रायल किया जा चुका है इसके बाद इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है. जबकि यह पूरे तरीके से केमिकल मुक्त है, ऑर्गेनिक तरीके से तैयार और ऑर्गेनिक खेती के लिए रामबाण है.
आपकी सूखी फसल में भी डाल दे जान
किसान आदित्य त्यागी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि मैं किसी ना किसी चीज की स्टडी करता रहता हूं. हमारे पुराने कृषि वैज्ञानिक रहे हैं सुरपाला जी और कश्यप ऋषि के कृषि पद्धति में कुछ लेख है उसको मैं निरंतर पढ़ता रहता हूं. और मुझको उसमें से यह एक फार्मूला मिला था कि पंचगव्य से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाया जा सकता है. तो मैंने उसको देखा और फिर मैंने उसी विधि से उसको बना कर तैयार किया. उसका नाम दिया ‘बायो प्लांट बूस्टर’ जिसको पंचगव्य जैसे गाय का गोबर, गाय का गोमूत्र, दही, दूध और घी इस्तेमाल करते हैं इसके अलावा इसमें तीन चीजों का मिश्रण और किया जाता है जिसमें गुड़, केला और कोकोनट वाटर. इन सभी चीजों को मिलाकर हम इस पंचगव्य को 40 दिन में हम तैयार कर देते है. लेकिन इस पंचगव्य से तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर का रिजल्ट बेहद शानदार है. मैंने इसकी एक बोतल सहारनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में ट्रायल के लिए दी थी और इसका ट्रायल सूखे हुए पौधे पर किया गया तो वह कुछ दिन बाद हरा हो गया. इसका इस्तेमाल फूल, सब्जी और अन्य फसलों पर भी किया जा सकता है. मेरा यह लिक्विड फर्टिलाइजर ऑनलाइन अमेजॉन, फ्लिपकार्ट पर भी सेल हो रहा है. जबकि महीने में यह 50 से ₹60000 का आसानी से बिक रहा है. जबकि यह पूरे तरीके से ऑर्गेनिक है. जबकि इसके दाम की बात करें तो ₹730 प्रति लीटर उसका दाम रखा गया है. जबकि 5 बीघा खेत में मात्र 1 लीटर काम कर देता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

