Tips And Trick: न्यूज पेपर का जादू! हर घर में काम आएगी ये ट्रिक, महीनों तक सब्जियों की ताजगी रहेगी बरकरार

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Tips And Trick: रांची की कुकिंग एक्सपर्ट उषा के अनुसार न्यूजपेपर में हरी सब्जियां, भिंडी, पालक, मेथी लपेटकर फ्रिज में रखने से वे लंबे समय तक ताजा रहती हैं और कच्चा पपीता, केला जल्दी पकता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

महिलाओं को सबसे बड़ी टेंशन इस बात की होती है कि हरे पत्तेदार सब्जियां बहुत जल्दी सूख जाती है. ऐसे में इसको ताजा लंबे समय तक कैसे रखा जाए. अगर आप घर में बस सिर्फ एक ट्रिक को न्यूज़पेपर के साथ अपना लेते हैं. कई बार न्यूज पेपर को बेकार समझ के हम रद्दी के भाव बेचते हैं, लेकिन यही न्यूजपेपर अगर आप बढ़िया से इस्तेमाल करें तो खासतौर पर जो हरी पत्तेदार सब्जियां सूखने से जो परेशानी आपको उठानी पड़ती है. उससे आप बच सकते हैं और सिर्फ हरी पत्तेदार सब्जियां ही नहीं. बल्कि, कई सारी ऐसी सब्जियां है और फल है. जिसको आप पकाने के लिए भी न्यूजपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

रांची की फेमस कुकिंग एक्सपर्ट उषा बताती हैं कि न्यूज पेपर का हम लोग खूब इस्तेमाल करते हैं. इससे फायदा यह होता है कि सब्जियां जल्दी मुरझाती नहीं है. इसके लिए जब आप कोई सब्जी लाते हैं. जैसे हरी मिर्च है तो उसका ऊपर का डंबल तोड़ ले और एक न्यूज़पेपर में लपेट के फ्रिज में रख दें. फिर देखिए कि कितना लंबे समय तक चलेगा.

इतना ही नहीं, मान लीजिए भिंडी है या फिर कोई और हरि पत्तेदार सब्जियां है, पालक है, मेथी है. इन सभी चीजों को अब किसी न्यूज़ पेपर में बढ़िया से लपेट के रख दीजिए फ्रिज में और फिर देखिए कितने दिनों तक फ्रेश रहेगा. वह इसलिए क्योंकि फ्रिज में अधिक नमी के कारण यह गल जाती है. पेपर जो है. वह अधिक नमी को सोख लेती हैं और इसे लंबे समय तक ताजा रखती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा अगर अपने बाजार से कच्चा पपीता या फिर कच्चा केला लाए है और उसको पकाना है तो इसको भी न्यूज पेपर में लपेट के किसी गर्म जगह रख दीजिए. दरअसल, पेपर से निकलने वाले गर्माहट के कारण यह बहुत ही जल्दी पक जाते हैं और खाने में भी बड़ा ही स्वाद लगता है.

इसके अलावा आप फ्रिज पर भी दो-तीन लेयर न्यूज पेपर का बिछा सकते हैं. इससे फ्रिज साफ रहेगा व एक्स्ट्रा नमी भी न्यूजपेपर खींच लेगा और सब्जियां लंबे समय तक ताजा रहेगी. ऐसे में आप एक दो हफ्ते तक आराम से अपने हरी सब्जियों को चला पाएंगे. सूखने का कोई डर नहीं रहेगा और खाने में भी एकदम ताजा जैसी फीलिंग आएगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related