खेती से 10 लाख की सालाना कमाई! इस किसान ने 8 एकड़ में आलू, मक्का-गोभी का तैयार किया ‘बिजनेस मॉडल’ – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोकृषि

खेती से 10 लाख की सालाना कमाई! मक्का-गोभी का तैयार किया ‘बिजनेस मॉडल’

X

खेती से 10 लाख की सालाना कमाई! मक्का-गोभी का तैयार किया ‘बिजनेस मॉडल’

 

arw img

Profitable Farming Model: बिहार के अररिया जिले के किसान गुलाम मुस्तफा ने पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़कर मुनाफे का नया मॉडल पेश किया है. रानीगंज प्रखंड के लाल मोहननगर निवासी मुस्तफा महज 8 एकड़ जमीन पर आलू, मक्का और फूलगोभी जैसी फसलों के जरिए सालाना 10 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. मुस्तफा के अनुसार, आलू की बंपर पैदावार के लिए मिट्टी की तैयारी सबसे अहम है. वे प्रति हेक्टेयर 30 टन जैविक खाद के इस्तेमाल की सलाह देते हैं. जिससे मिट्टी भुरभुरी बनी रहती है. उन्होंने बड़े बाजारों से उन्नत बीज मंगाए हैं, जो 70-90 दिनों में तैयार होकर प्रति एकड़ 90 क्विंटल तक उत्पादन देते हैं. दो एकड़ में आलू की खेती से करीब 4 लाख की आय होती है. आलू के साथ-साथ वे मक्का, पत्तागोभी और टमाटर की खेती भी करते हैं, जिससे सालभर नकदी का प्रवाह बना रहता है. 15 वर्षों का अनुभव साझा करते हुए मुस्तफा कहते हैं कि दिसंबर-जनवरी के दौरान फसल बाजार में लाने पर ऊंचे दाम मिलते हैं, जो किसानों के लिए जैकपॉट साबित होता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chaitra Navratri start 19 March Vimalkot Devi Shaktipeeth | 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू, विमलकोट देवी शक्तिपीठ पर लगेगा भव्य मेला

होमताजा खबरधर्मशक्तिपीठों में शामिल विमलकोट मंदिर भव्य मेले...