Last Updated:
Best trick to check gas in cyclinder: कई बार गैस सिलेंडर अचानक खाली हो जाता है. ऐसे में घर में मेहमान हों या कोई पर्व-त्योहार का दिन हो तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है. इस स्थिति में समझ नहीं आता कि खाना कैसे बनेगा, सिलेंडर कहां से इतनी जल्दी लाएं. आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप इस सिंपल ट्रिक से जानें कि सिलेंडर खाली है या पूरा भरा हुआ.
2 मिनट में कैसे जानें सिलेंडर में गैस कितनी है?
Best trick to check gas in cyclinder: आज हाई राइज बिल्डिंग, सोसायटी में गैस पाइपलाइन लगे होते हैं, जिससे लोग अपने घरों में खाना बनाते हैं. लेकिन, अभी भी देश के अधिकांश घरों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है. हर महीने गैस खाली होता है और लोग खाली सिलेंडर को वापस करके भरा हुआ सिलेंडर लेते हैं. हालांकि, हर दिन खाना बनाते-बनाते समझ नहीं आता है कि गैस सिलेंडर कितना खाली है या भरा हुआ है. खासकर, जब पर्व-त्योहार हो, घर में कोई पार्टी-फंक्शन हो या एक साथ कई मेहमान आ जाएं तो खाना भी अधिक बनता है. ऐसे में हर दिन ये टेंशन लगा रहता है कि कहीं गैस ही ना खत्म हो जाए. खैर, आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे ही जान सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितना गैस बचा हुआ है. चलिए जानते हैं कुछ ट्रिक्स यहां…
सिलेंडर में कितनी गैस है कैसे पता करें?
1. यदि आपके घर में सिलेंडर का इस्तेमाल होता है और होली के त्योहार आने से पहले गैस खत्म होने का टेंशन सता रहा है तो परेशान न हो. अभी आप इस सिंपल ट्रिक से जान सकते हैं कि गैस सिलेंडर में कितना गैस बचा है. इसके लिए सबसे पहले एक कपड़े को पानी में भिगोकर उसे निचोड़ लें. अब इस गीले कपड़े से सिलेंडर को पूरी तरह से पोछ लें ताकि वो गीला हो जाए. अब 2 मिनट के लिए इंतजार करें. जिस भाग तक सिलेंडर से पानी सूख जाए, समझिए उस हिस्से में गैस नहीं बचा. जहां 2 मिनट बाद भी सिलेंडर से पानी नहीं सूखा है तो वहां गैस बचा है. इस ट्रिक को शेयर किया गया है salve_6717 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर. दरअसल, ऐसा इसलिए होता है कि जहां तक गैस बची होगी, वह भाग ठंडा रहने के कारण गीला ही दिखेगा, खाली हिस्सा गर्म रहता है, इसलिए ये भाग जल्दी सूख जाएगा.
View this post on Instagram

