होली पर ठंडई में भांग मिलाकर पीने का है प्लान? कहीं कानून तो नहीं ले रहे हाथ में? पीने से पहले जान लें ये नियम!

Date:


Is Bhang Legal in India: होली के हुड़दंग में जब तक भांग का जिक्र न हो, तब तक मस्ती कुछ अधूरी सी लगती है. कई लोग इसे ‘शिव जी का प्रसाद’ मानकर पीते हैं, तो कई लोग सिर्फ मस्ती के लिए. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस भांग के गिलास को आप सरेआम हाथ में थामे हुए हैं, वह भारत में कानूनी (Legal) है भी या नहीं? क्या जोश-जोश में आप कोई गैर-कानूनी काम तो नहीं कर रहे? तो चलिए जातने हैं कि भांग से जुड़े उन कानूनी पेचों और सेहत से जुड़ी सावधानियों को, जिन्हें जानना हर ‘होली लवर’ के लिए जरूरी है.

इसका जवाब थोड़ा पेचीदा है, लेकिन आसान भाषा में कहें तो- भांग पूरी तरह से बैन नहीं है.

क्या भारत में भांग पीना कानूनी अपराध है?
इसका जवाब थोड़ा पेचीदा है, लेकिन आसान भाषा में कहें तो- भांग पूरी तरह से बैन नहीं है. दरअसल, भारत में नशीले पदार्थों को लेकर जो सबसे कड़ा कानून है, उसे NDPS एक्ट (1985) कहा जाता है. इस कानून के तहत गांजा और चरस बेचना या इस्तेमाल करना एक गंभीर अपराध है और इसमें जेल भी हो सकती है. लेकिन, इसी कानून में ‘भांग’ के लिए राहत दी गई है.

कानून के मुताबिक, अगर नशा भांग के पौधे की पत्तियों (Leaves) से तैयार किया गया है, तो वह गैर-कानूनी नहीं है. दरअसल, पौधे के फूलों (Flowers) और राल (Resin) में नशा ज्यादा होता है, जिसे गांजा और चरस कहा जाता है और वो बैन हैं. चूंकि भांग की पत्तियों में नशा कम होता है, इसलिए इसे कई राज्यों में कानूनी मान्यता मिली हुई है.

दरअसल, भारत में भांग पूरी तरह से ‘स्टेट सब्जेक्ट’ (State Subject) है, यानी हर राज्य के अपने अलग नियम हैं. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भांग के सरकारी ठेके होते हैं. यहाँ से भांग खरीदना या सीमित मात्रा में उसका सेवन करना अपराध नहीं माना जाता. हालांकि, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में इसे लेकर नियम काफी सख्त हैं. इसलिए, अपनी ठंडई तैयार करने से पहले अपने राज्य के आबकारी नियमों (Excise Rules) को जरूर जान लें.

भांग का सेवन करते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ख्याल-
खाली पेट बिल्कुल न लें:
भांग का नशा खाली पेट बहुत तेजी से दिमाग पर चढ़ता है. इसे लेने से पहले हल्का भोजन जरूर करें.

शराब के साथ मिक्स न करें: यह सबसे बड़ी गलती है जो लोग अक्सर करते हैं. भांग और शराब का मिश्रण हार्ट रेट बढ़ा सकता है और आपकी तबीयत बुरी तरह बिगाड़ सकता है.

धीरे-धीरे पिएं: भांग का असर दिखने में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि “अभी तो कुछ हुआ ही नहीं” और दूसरा गिलास गटक लेते हैं. यही ओवरडोज का कारण बनता है.

हाइड्रेटेड रहें: भांग शरीर में पानी की कमी (Dehydration) पैदा करती है. इसके सेवन के साथ और बाद में खूब पानी या जूस पीते रहें.

ड्राइविंग से बचें: भांग पीने के बाद गाड़ी चलाना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि आपकी और दूसरों की जान के लिए बेहद खतरनाक है.

नशा ज्यादा चढ़ जाए तो क्या करें?
अगर किसी दोस्त या आपको नशा ज्यादा चढ़ जाए, तो घबराएं नहीं. खट्टी चीजें जैसे नींबू पानी, दही या इमली का पानी पिलाने से नशा कम करने में मदद मिलती है. मीठी चीजों और भारी खाने से उस वक्त परहेज करें.

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है. भांग का आनंद लेना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है, लेकिन इसे जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर ही अपनाएं. याद रखिए, आपकी एक छोटी सी लापरवाही त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती है.

आपको बता दें कि यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है. भांग का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. कृपया अपने क्षेत्र के स्थानीय कानूनों का पालन करें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related