Last Updated:
DAV Centenary Public School के कक्षा 7 के छात्र अक्षयज और उनकी टीम मेंबर जाह्नवी दोनों ने मिलकर एक खास AI इनोवेशन तैयार किया है, जिसका नाम है Infinity Solver यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मुश्किल सवालों को आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप समझाता है.
कक्षा 7 के छात्र अक्षयज और उनकी टीम मेंबर जाह्नवी, DAV Centenary Public School से हैं. इन दोनों ने मिलकर एक खास AI इनोवेशन तैयार किया है, जिसका नाम है Infinity Solver यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मुश्किल सवालों को आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप समझाता है.आजकल बाजार में कई AI टूल्स मौजूद हैं, लेकिन अधिकतर टूल सिर्फ फाइनल उत्तर दे देते हैं. इससे छात्रों को यह समझ नहीं आता कि सवाल हल कैसे हुआ. इसी समस्या को देखते हुए अक्षय और जाह्नवी ने सोचा कि क्यों न ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाए जो हर जटिल प्रश्न का पूरा हल आसान चरणों में समझाए. इसी सोच से ‘Infinity Solver’ की शुरुआत हुई.
KG से 12वीं तक के लिए क्विज़ और लर्निंग हब
Infinity Solver एक AI-पावर्ड क्विज़ ऐप है. इसमें किंडरगार्टन (KG) से लेकर कक्षा 12 तक अलग-अलग लेवल बनाए गए हैं. हर लेवल में 5 सवाल होते हैं. क्विज़ खत्म होने के बाद छात्रों को उनका ओवरव्यू भी दिया जाता है, जिससे वे अपनी गलतियों को समझ सकें.इसके अलावा इसमें एक लर्निंग हब भी है. फिलहाल इसका डेमो वर्जन तैयार किया गया है, लेकिन भविष्य में इसमें किताबें, जरूरी लिंक और NCERT की सामग्री जोड़ी जाएगी. इससे छात्रों को एक ही जगह पर पढ़ाई से जुड़ी सारी चीजें मिल सकेंगी.
कम्युनिटी फोरम से मिलेगा सीधा मार्गदर्शन
इस प्लेटफॉर्म की एक खास बात इसका कोलैबोरेटिव कम्युनिटी फोरम है. यहां छात्र, शिक्षक और डाउट सॉल्वर आपस में ग्रुप चैट कर सकते हैं. अगर किसी छात्र को कोई शंका होती है, तो वह सीधे अपने शिक्षक से बात कर सकता है. भविष्य में इसे और मजबूत बनाने की योजना है, ताकि जिज्ञासु छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद आसान हो सके.
एक दोस्त की परेशानी से मिला आइडिया
अक्षयज बताते हैं कि जब वे कक्षा 6 में थे, तब उन्होंने अपने एक सहपाठी को गणित से परेशान देखा. वह छात्र कमजोर नहीं था, लेकिन कॉन्सेप्ट समझ नहीं पा रहा था. उसी समय अक्षय ने सोचा कि क्यों न ऐसा AI प्लेटफॉर्म बनाया जाए जो बच्चों की मदद करे. इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में उन्हें करीब 1-2 साल लगे. पहले उन्होंने केवल कक्षा 6 के लिए एक साधारण वर्जन बनाया था. अब उसका एडवांस वर्जन ‘Infinity Solver’ तैयार हो चुका है.

