curd vastu tips Do not buy curd with non veg oil and these other things as per jyotish shastram | नॉनवेज, तेल समेत इन चीजों के साथ भूलकर भी ना खरीदें

Date:


होमफोटोधर्म

तेल समेत इन चीजों के साथ भूलकर भी ना खरीदें दही, जिंदगी की सबसे बड़ी होगी भूल

Last Updated:

Curd Jyotish Tips: बहुत से घरों में महीने भर का एक साथ घरेलू सामान खरीदा जाता है. आपकी यह छोटी सी भूल बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दही के साथ कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको खरीदने से बचना चाहिए अन्यथा इससे ना केवल वास्तु दोष होता है बल्कि कई तरह की समस्याएं भी घर में जन्म ले लेती हैं. आइए जानते हैं दही के साथ किन चीजों का खरीदना निषेध है.

Curd Jyotish Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में लाई गई हर वस्तु का हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में भोजन से संबंधित नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना गया है. दही हमारे जीवन का खास हिस्सा माना जाता है और कई खाने-पीने की चीजों में इसका प्रयोग किया जाता है. साथ ही यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ अन्य वस्तुओं के साथ दही को घर में लाने से वास्तु दोष हो सकता है. साथ ही भौतिक सुख सुविधा और धन संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि दही का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दही को खरीदने से बचें.

नमक – दही और नमक एक साथ खरीदने से घर में कलह हो सकती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद पैदा हो सकते हैं और घर की तरक्की भी रुक सकती है.

तेल – खाना पकाने के तेल के साथ दही कभी नहीं खरीदना चाहिए. एक समय में आप एक ही चीज खरीदें. तेल और दही को एक साथ घर में लाना आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है. इससे नकदी प्रवाह कम और अनावश्यक खर्चे बढ़ने की आशंका बनी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नॉनवेज – नॉनवेज के साथ कभी भी दही नहीं खरीदना चाहिए. साथ ही एक साथ दोनों चीजों का सेवन हानिकारक भी माना जाता है. इससे ना केवल स्वास्थ्य बल्कि वास्तु के लिहाज से भी भारी हानि होती है. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं.

तिल – जी हां, आपने सही सुना. काले या सफेद तिल को दही के साथ एक ही थैली में घर लाना शुभ नहीं माना जाता है. अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और इनको एक साथ घर लाना है तो एक पैकेट में तिल ले लें और दूसरे में दही रख लें.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दही शुक्र ग्रह का प्रतीक है. नमक या तेल जैसी वस्तुएं शनि या अन्य ग्रहों के प्रभाव से जुड़ी होती हैं. जब ये विपरीत शक्तियां एक साथ आती हैं, तो घर में अशांति आ जाती है और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही जो व्यापारी या कर्मचारी इस छोटे से नियम का पालन करते हैं, उन्हें अपने करियर में मनचाही तरक्की देखने को मिलेगी.

बाजार जाते समय इन चीजों को अलग-अलग समय पर या अलग-अलग थैलों में घर लाना बेहतर है. दही को हमेशा मिट्टी या कांच के बर्तन में रखें, इससे अच्छे परिणाम मिलते हैं. इसे लंबे समय तक प्लास्टिक के बर्तन में ना रखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chaitra Navratri start 19 March Vimalkot Devi Shaktipeeth | 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू, विमलकोट देवी शक्तिपीठ पर लगेगा भव्य मेला

होमताजा खबरधर्मशक्तिपीठों में शामिल विमलकोट मंदिर भव्य मेले...