झांसी में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, यूपी में अब गर्मी मचाने वाली है तांडव, IMD ने किया अलर्ट

Date:

[ad_1]

वाराणसी: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. प्रदेश में अब अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया है. तापमान में उछाल के साथ ही दोपहर के वक्त भगवान भाष्कर की तीखी धूप अब चुभने लगी है. रजाई कम्बल पैक हो गए हैं और पंखे वाले दिन की शुरुआत भी हो गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास उतार चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद फिर इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का क्रमिक उछाल आ सकता है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार (1 मार्च) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी 75 जिलों को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है. ऐसे में सभी जिलों में दिन की शुरुआत खिली धूप से ही होगी. इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी. 2 और 3 मार्च को भी प्रदेश के दोनों ही संभाग में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है.

यहां दोपहर के वक्त चुभेगी धूप
रविवार को वाराणसी से लेकर गोरखपुर और झांसी से गाजियाबाद तक दोपहर के वक्त धूप की तल्खी लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी. अनुमान है आज मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, अयोध्या, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आस पास के जिलों में सुबह से धूप खिली रहेगी. अनुमान है ज्यादातर जिलो में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

नोएडा-लखनऊ में भी चढ़ेगा पारा
दिल्ली से सटे नोएडा में भी अब तापमान में पहले से उछाल देखने को मिलेगा. अगले 48 घंटे बाद यहां अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है. वहीं लखनऊ की दोपहर भी अब तीखी होगी.धीरे धीरे यहां पंखे कूलर वाले दिन आएंगे. मौसम विभाग का अनुमान है आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.
4 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 4 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.उसके बाद फिर तापमान में थोड़ा उछाल भी देखा जाएगा.अनुमान है मार्च के पहले सप्ताह तक प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास होगा.
झांसी में तापमान 34 के पार
बताते चलें कि अब बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related