खामेनेई की मौत पर संभल में भी शोक, अम्बेडकरनगर में प्रदर्शन

Date:

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टकराव का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है. तीनों के बीच टकराव अब खुली जंग में बदलता दिख रहा है. अमेरिकी के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. इसके बाद से शिया इस्लामिक देश लगातार मिसाइलें दाग रहा है. इससे हालात और ज्यादा भड़क गए हैं. दुनिया के कई देशों में अमेरिकी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं. यूपी के भी कई हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतरकर अमेरिका के खिलाफ अपना विरोध जताया है.

Zoom

लखनऊ में प्रदर्शन.

अमेरिका और इस्राइल के हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर यूपी के अम्बेडकरनगर में भी शोक देखने को मिला. यहां शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा. लोगों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि भारत को ईरान का साथ देना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के हमले की निंदा की. हमले को आतंकवादी कार्रवाई बताया. आस्ट्रेलिया के पीएम के बयान की भी निंदा की गई. संभल में भी प्रदर्शन देखने को मिला है. इमामबाड़ा मोहम्मदी हाल राजनगर में शिया समुदाय की ओर से एक शोक सभा रखी गई, जिसमें अयातुल्ला खामेनाई को याद किया गया. उनको श्रद्धांजलि दी गई और उनको याद करके लोगों ने आंसू बहाए.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related