[ad_1]
Last Updated:
जैसे-जैसे गर्मी का मौसम करीब आ रहा है, अब वैसे वैसे घरों में बंद पड़े पंखों की जरूरत महसूस होने लगी है. लेकिन जब हम पंखे की ओर देखते हैं, तो उस पर जमी महीनों की धूल और गंदगी देखकर परेशानी होने लगती है. ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि ऊंचाई पर लगे सीलिंग फैन को साफ कैसे किया जाए. इस खबर में कुछ आसान तरीके जानते हैं..
सीतामढ़ी. गर्मी का मौसम करीब आ रहा है. ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि ऊंचाई पर लगे सीलिंग फैन को साफ कैसे किया जाए. और अगर घर में कोई ऊंची सीढ़ी, स्टूल या टेबल न हो, तो यह काम और भी मुश्किल और जोखिम भरा लगने लगता है. लेकिन अब आपको ऊंचाई पर चढ़ने की टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि एक बेहद ही आसान और स्मार्ट जुगाड़ सामने आया है. इस जुगाड़ की मदद से आप बिना किसी ऊंचाई वाले साधन के, अपने घर में मौजूद पोछा लगाने वाली डंडी (मॉप) का इस्तेमाल करके अपने गंदे पंखे को बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं.
सफाई के लिए ऐसे तैयार करें पावरफुल सॉल्यूशन
गृहणी मीनाक्षी कुमारी बताती है कि पंखे पर जमी जिद्दी धूल और जालों को आसानी से निकालने के लिए सिर्फ सादा पानी काफी नहीं होता, इसके लिए एक खास घरेलू क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाना होगा. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक टब में थोड़ा सा पानी लें (पानी बहुत ज्यादा नहीं लेना है). इस पानी में थोड़ा सा कपड़े धोने वाला सर्फ (डिटर्जेंट पाउडर) या लिक्विड वॉश मिला लें. इसके बाद इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा (खाने वाला सोडा) डाल दें. बेकिंग सोडा सफाई के लिए एक बेहद पावरफुल क्लींजर माना जाता है, जो जमे हुए मैल को आसानी से काट देता है. अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप उसकी जगह सफेद सिरके (विनेगर) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इन सभी चीजों को पानी में अच्छी तरह से मिला लें ताकि एक बेहतरीन क्लीनिंग लिक्विड तैयार हो सके.
बिना सीढ़ी के मिनटों में ऐसे करें पंखे की सफाई
मीनाक्षी ने बताया कि सफाई की शुरुआत करने से पहले पंखे पर लगी सूखी धूल और जालों को हटाना जरूरी है. इसके लिए आप जाला साफ करने वाली लंबी डंडी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे पंखे की अतिरिक्त धूल और जाले नीचे गिर जाएंगे (फर्श पर गिरी इस गंदगी को तुरंत साफ कर लें ताकि यह पूरे कमरे में न फैले). अब बारी आती है मुख्य सफाई की. आपने जो पोछे की डंडी ली है, उसके मॉप को तैयार किए गए सॉल्यूशन वाले पानी में अच्छी तरह डुबोएं. इसके बाद मॉप को हाथों से अच्छे से निचोड़ लें ताकि सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. अब इस डंडी वाले पोछे की मदद से नीचे खड़े होकर ही पंखे की ब्लेड्स को साफ करें. एक बार में पूरी गंदगी नहीं निकलेगी, इसलिए पोछे को दो से तीन बार पानी में भिगोकर और निचोड़कर सफाई की प्रक्रिया दोहराएं.
घंटों का काम मिनटों में, सुरक्षित और आसान तरीका
इस बेहतरीन घरेलू जुगाड़ से पंखा साफ करना बेहद आसान हो गया है. अब आपको पंखा साफ करने के लिए किसी कुर्सी पर चढ़कर अपना बैलेंस बनाने या ऊंचाई से गिरने का डर पालने की कोई जरूरत नहीं है. पोछे की लंबी डंडी की मदद से सफाई करने का जो काम पहले घंटों का लगता था, वह अब सिर्फ कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है. यह तरीका न सिर्फ शारीरिक मेहनत को कम करता है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी है. बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट के मिश्रण से पंखे पर लगे सबसे पुराने और जिद्दी दाग भी आसानी से निकल जाते हैं. इस आसान ट्रिक को अपनाकर आप पंखे की सफाई के झंझट से हमेशा के लिए मुक्त हो सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
