UPSSSC Exam Calendar 2026 : क्या 21 मई को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा? जारी हुआ UPSSSC कैलेंडर

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरcareer

क्या 21 मई को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा? जारी हुआ UPSSSC कैलेंडर

Last Updated:

UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कई भर्तियों के लिए होने वाले इंटरव्यू की तिथियां घोषित की हैं. लेकिन लेखपाल भर्ती परीक्षा के बारे में कैलेंडर में कोई अपडेट नहीं है.

Zoom

UPSSSC Exam Calendar 2026: आयोग ने 2026 तक का कैलेंडर जारी किया है.

UPSSSC Exam Calendar 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जून 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. हालांकि, जो उम्मीदवार लंबे समय से लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर नहीं है. इस परीक्षा कैलेंडर में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का कोई उल्लेख नहीं किया गया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि फिलहाल जून 2026 तक लेखपाल मेन्स परीक्षा होने की संभावना नहीं है. आयोग ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रिजल्ट 26 फरवरी को जारी किया था. ऐसे में अभ्यर्थियों को अन्य परीक्षाओं की तारीख देखकर अपनी तैयारी की रणनीति तय करनी होगी.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related