[ad_1]
Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission 2026 : नई दिल्ली में सरकारी स्कूलों में दाखिले का इंतज़ार कर रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार के सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा-1 के प्रवेश 2 मार्च से शुरू हो रहे हैं. शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए विस्तृत नियम और शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि हर पात्र बच्चे को पारदर्शी तरीके से मौका मिल सके.
सर्वोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए बच्चे का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है. स्कूल के पास रहने वाले बच्चों को पहले मौका मिलेगा. जो बच्चा स्कूल से एक किमी के दायरे में रहता है, तो उसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी. यदि एक किमी के भीतर सीटें भर जाती हैं तो दायरा बढ़ाकर तीन किमी कर दिया जाएगा. हर स्कूल अपनी उपलब्ध सीटों की संख्या नोटिस बोर्ड के बाहर प्रदर्शित करेगा, ताकि अभिभावक पहले से जानकारी ले सकें और उसी हिसाब से आवेदन करें.
सर्वोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए उम्र सीमा
नर्सरी : 3 से 4 वर्ष
केजी : 4 से 5 वर्ष
कक्षा-1 : 5 से 6 वर्ष
विशेष परिस्थितियों में प्रधानाचार्य अधिकतम आयु सीमा में 30 दिन तक की छूट दे सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन फार्म 2 मार्च से 16 मार्च के बीच भरे जाएंगे.
- फार्म स्कूल से निःशुल्क मिलेगा.
- दिन की पाली के स्कूलों में सुबह 8:30 से 11:30 बजे और शाम की पाली में 2:30 से 5:30 बजे तक फार्म मिलेंगे.
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च है, ताकि अभिभावक किसी गलती को समय रहते सुधार सकें.
- स्कूलों में सहायता डेस्क भी लगाए जाएंगे, जहां शिक्षक अभिभावकों को फार्म भरने में मदद करेंगे.
चयन प्रक्रिया (लॉटरी सिस्टम)
दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में सीटें सीमित होने के कारण प्रवेश ड्रॉ/लॉटरी से होगा.
- लॉटरी : 20 मार्च
- सुबह पाली : 11 बजे
- शाम पाली : 3 बजे
इस दौरान अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.
चयनित बच्चों की सूची 23 मार्च को जारी की जाएगी.
जरूरी दस्तावेज
निवास प्रमाण पत्र
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
चयनित बच्चों का अंतिम प्रवेश 2 अप्रैल तक कराना होगा. प्रतीक्षा सूची वाले बच्चों को खाली सीट होने पर 4 से 7 अप्रैल के बीच मौका दिया जाएगा.
क्या हैं सर्वोदय विद्यालय?
सर्वोदय विद्यालय दिल्ली सरकार के ऐसे पूरी तरह सरकारी स्कूल हैं जहाँ बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है. ये स्कूल दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग यानी Directorate of Education Delhi के अंतर्गत चलते हैं और इनका मकसद है हर बच्चे तक अच्छी पढ़ाई पहुंचाना, चाहे परिवार आर्थिक रूप से कमजोर ही क्यों न हो.
[ad_2]
Source link
