‘सबसे सुरक्षित देश जल रहे’, ईरान हमले के बीच कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

Date:

[ad_1]

Last Updated:

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े वैश्विक तनाव के बीच कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने लोकसभा का एक पुराना वीडियो शेयर कर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व और कूटनीति की वजह से भारत सुरक्षित है. कंगना ने दावा किया कि देश ने अतीत में दुश्मन मिसाइलों को नाकाम किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कंगना रनौत

नई दिल्ली.  वैश्विक राजनीति में बढ़ते तनाव के बीच कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद दुनिया भर में जहां कूटनीतिक चर्चाएं तेज हैं, वहीं कंगना ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है.

दरअसल, हालिया घटनाक्रम के बाद इंटरनेशनल मीडिया में भारत-इजरायल संबंधों पर भी चर्चा हो रही है, खासकर इसलिए क्योंकि यह घटनाएं उस समय सामने आईं जब प्रधानमंत्री मोदी अपने इजरायल दौरे से लौटे थे. इसी संदर्भ में कंगना ने एक पुराना लोकसभा वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों और भारत की तैयारियों पर बोलते दिखाई देते हैं.

कंगना ने वीडियो शेयर कर बांधे प्रधानमंत्री के तारीफों के पुल

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी

कंगना का विपक्ष पर कटाक्ष

वीडियो पोस्ट करते हुए कंगना ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा कि जो लोग लगातार प्रधानमंत्री के फैसलों पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि जब दुनिया के बड़े-बड़े शहर संघर्ष और हिंसा से जूझ रहे हैं, तब भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है. अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि भारत ने दुश्मन देशों की हजारों मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया था  जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व का प्रमाण बताया.

कंगना के इस बयान से साफ है कि वह देश की सुरक्षा और कूटनीति को प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता से जोड़कर देखती हैं. उनका कहना है कि यही कारण है कि भारत आज वैश्विक तनाव के बीच भी सुरक्षित स्थिति में है. यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी हो. इससे पहले भी उन्होंने एक इंटरनेशनल एआई कार्यक्रम में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की आलोचना की थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इस तरह के प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा था.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related