यूपी में आज होगी बारिश, गाजियाबाद मथुरा समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल, IMD ने बताया सबकुछ

Date:


वाराणसी: यूपी में मौसम यूटर्न लेने वाला है. गुलाबी ठंड के टाटा बाय बाय के बीच अब काले बादलों की परेड यूपी में नजर आएगी. भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. 18 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी संभाग के 19 जिलों में आसमान में काले बादलों के आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,18 फरवरी को पश्चिमी के कई जिलों में काले बादल नजर आएंगें. वहीं पूर्वी यूपी में आज मौसम सामान्य रहेगा. इस दौरान धूप खिली रहेगी और आसमान भी पूरी तरह साफ होगा. वहीं कुछ जिलों में सुबह के समय छिछला कोहरा भी नजर आ सकता है.

इन जिलों में बारिश की संभावना
अनुमान है 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 19 जिलों में काले बादलों की परेड देखने को मिलेगी. यहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बागपत, हापुड़, मैनपुरी, इटावा, कांसगज, एटा, औरया, जालौन, झांसी और ललितपुर में बादल छाए रहेंगे.

यहां खिली रहेगी धूप
वहीं आज अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, मेरठ, बरेली, रामपुर, गोरखपुर, कानपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बस्ती, अयोध्या, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, मऊ, बलिया, बाराबंकी और आस पास के जिलों में आसमान साफ होगा. यहां धूप भी खिली रहेगी. इन जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.

नोएडा में बरसेंगे बादल,लखनऊ में ऐसा होगा मौसम
आज नोएडा में बारिश की संभावना है. अनुमान है बुधवार को नोएडा में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होगा. वहीं राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान साफ रहेगा. हालांकि अगले 24 यहां थोड़े बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. यहां न्यूनतम तापमान 15 और अधितकम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है. हालांकि  न्यूनतम तापमान में पहले 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की तेजी आएगी.उसके बाद उसमें उतना ही उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related